.
JalandharJalandhar News: सीमेंट से भरी पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3-3 फीट भरा पानी...

Jalandhar News: सीमेंट से भरी पलटी ट्रैक्टर ट्रॉली, 3-3 फीट भरा पानी और गड्ढे बन रहे हादसे का शिकार, लोग परेशान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लंबा पिंड चौक के पास सर्विस लाइन पर सीमेंट से भरा ट्रैक्टरी पलट गई। दरअसल, सड़क पर पानी भरने के बने गड्ढों में ट्रैक्टर ट्राली फंसकर पलट गई। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। दरअसल, निर्माणाधी सड़क का काफी समय से काम चल रहा है। लोगों के अनुसार सड़क पर 3-3 फीट पानी भरा होने के कारण गड्ढों का राहगीरों को पता नहीं चल पाता और रोजाना वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे है। वहीं दुकानदार बलबीर सिंह ने कहा कि रोड़ का निर्माण कार्य चल रहा है और पाइप डालने का काम किया गया। लेकिन उसके बाद से सड़क का काम काफी समय से अधूरा पड़ा है।


निर्माणाधीन सड़क के कारण आसपास के दुकानदारों का कामकाज भी ठप हो गया है। वहीं सड़क में पड़े गड्ढों से रोजाना वाहन हादसे का शिकार हो रहे है। वहीं आज भी सड़क पर पानी भरा होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली चालक को गड्ढे का पता नहीं चला और सड़क पर सीमेंट से भरी ट्रैक्टर ट्राली पानी में पलट गई। रोजाना दुकानदार लोगों की राहत में कर रहे है। बलबीर सिंह ने बताया कि लंबा पिंड चौक से लेकर सूच्ची पिंड तक निर्माणाधीन सड़क का यही हाल है। ऐसे में दुकानदारों द्वारा सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने की अपील की है ताकि दुकानदार भी कामकाज पहले की तरह कर सके और राहगीर भी हादसों के शिकार होने से बच सके।

मामले की जानकारी देते हुए गोरा ने बताया कि एक साल बीत गया, लेकिन सड़क की खस्ता हालत अभी तक बरकरार है। उन्होंने कहाकि प्रशासन द्वारा करवाए गए बोर भी बंद हो गए है। कुछ समय पहले गड्ढे में गिरने से महिला की टांग टूट गई थी। इस मामले को लेकर कई बार प्रशासन के गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। व्यक्ति ने कहाकि बदकिस्मती यह है कि इस रास्ते के अलावा कोई ओर विकल्प नहीं है, जिसके कारण वाहन यहीं सड़क से गुजरते है। सड़क पर 3 फीट पानी भरा होने के के कारण गड्ढों का वाहन चालकों को पता नहीं चलता और वह हादसे का शिकार हो रहे है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: कांग्रेस में नहीं थम रही कलह, अब सासंद चन्नी सहित इन नेताओं ने लगाया डेरा

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं...

Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर, देखें वीडियो

फिरोजपुरः अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत तूत का निधन हो...

Punjab News: DC Office को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

गुरदासपुर: पंजाब के फिरोजपुर में आज सुबह कोर्ट परिसर...

41 की उम्र में शादी के बंधन में बंधे Christiano Ronaldo, Spanish मॉडल को बनाया दुल्हनिया

खेल: अरबपति फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फैंस...

बेकाबू होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल

करनालः जिले के कच्छवा-बहलोलपुर रूट पर एक गंभीर सड़क...

Punjab News: कांग्रेस में नहीं थम रही कलह, अब सासंद चन्नी सहित इन नेताओं ने लगाया डेरा

चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में प्रताप बाजवा ने 15 विधायकों...

Punjab News: अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी का हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर, देखें वीडियो

फिरोजपुरः अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुरजीत तूत का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार गुर्दे की बीमारी से गुरजीत...

Punjab News: DC Office को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

गुरदासपुर: पंजाब के फिरोजपुर में आज सुबह कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इमारत...

41 की उम्र में शादी के बंधन में बंधे Christiano Ronaldo, Spanish मॉडल को बनाया दुल्हनिया

खेल: अरबपति फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। रोनाल्डो 41 साल की...