.
Nationalबच्चों से भरी स्कूल बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें...

बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जैसलमेरः राजस्थान के जैसलमेर जिले के धउवा गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस में अचानक आग लग गई। बस में एसएम पब्लिक स्कूल के 25 बच्चे सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान बस पिथला से बच्चों को लेकर जैसलमेर की ओर आ रही थी। ऐसे में जब बस धउवा गांव के पास पहुंची तो अचानक बस में आग की लपटें उठने लगीं।

आग लगते ही चालक ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए बस को रोक दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे को लेकर बच्चों सहित आसपास लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी भी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। नगरपरिषद की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी बच्चे के हताहत होने की सूचना नहीं है। सके बाद आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। स्कूल बस जलकर पूरी तरह कबाड़ हो गई। दमकल विभाग की 3 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

आग बुझने तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। गनीमत रही कि किसी बच्चे या स्टाफ को चोट नहीं आई। हालांकि बच्चों के स्कूल बैग, किताबें और बस में रखा अन्य सामान जल गया। पुलिस अब बस की तकनीकी स्थिति और आग लगने के कारणों की जांच करेगी। हादसे के बाद बस को मौके पर खड़ा कर दिया गया। घटना के बाद बच्चों को दूसरे वाहनों के जरिए स्कूल भेजा गया। सभी बच्चों के सुरक्षित होने से परिजनों और स्कूल प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

MDU ने मई-2026 में हुई विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के नतीजे किए घोषित

चंडीगढ़: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने मई 2026...

महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का पुतला जलाया

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिपप्णी करने के विरोध...

Haryana में अब प्रशासनिक सुधारों में राज्य के नागरिक निभाएंगे अहम भूमिका

चंडीगढ़: हरियाणा में अब प्रशासनिक सुधारों में प्रदेश के...

MDU ने मई-2026 में हुई विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के नतीजे किए घोषित

चंडीगढ़: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक ने मई 2026 में आयोजित परीक्षाओं के विभिन्न पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर...

महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का पुतला जलाया

ऊना,सुशील पंडित: मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिपप्णी करने के विरोध में महिला कांग्रेस ने भाजपा विधायक सुधीर शर्मा का पुतला...

Haryana में अब प्रशासनिक सुधारों में राज्य के नागरिक निभाएंगे अहम भूमिका

चंडीगढ़: हरियाणा में अब प्रशासनिक सुधारों में प्रदेश के नागरिकों की अहम भूमिका होगी। राज्य सरकार लोगों को प्रशासनिक...

स्मार्ट मैनुफैक्चरिंग एवं जैम पोर्टल को लेकर राजीव गांधी कॉमन फैसिलिटी सेंटर बाथू में कार्यशाला आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: उद्योग विभाग की ओर से रैंप कार्यक्रम के अंतर्गत MSME की प्रतिस्पर्धात्मकता एवं बाजार पहुंच बढ़ाने हेतु आज...