.
PanchkulaPunjab News: सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: सोने-हीरे के आभूषण चोरी मामले में घरेलू सहायिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूलाः पुलिस टीम ने सेक्टर-16 में लाखों रुपये के सोने-हीरे के आभूषणों की चोरी के मामले को महज 6 घंटे के भीतर सुलझाते हुए घरेलू सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पिछले करीब 7 वर्षों से शिकायतकर्ता के घर में काम कर रही थी और घर के सर्वेंट रूम में ही रहती थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 22.5 लाख रुपये कीमत के सोने व डायमंड के आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद बरामद कर लिए हैं। मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ शिकायतकर्ता द्वारा अपनी घरेलू सहायिका का पहले से करवाया गया पुलिस सत्यापन भी आरोपी तक पहुंचने में अहम कड़ी साबित हुआ।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता महिला अपने परिवार के साथ सेक्टर-16 स्थित मंदिर में गई थी। वापस लौटने पर देखा तो कमरे में रखी अलमारी से सोने-हीरे के आभूषण और नकदी गायब थी। शिकायतकर्ता ने तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार, शिकायत पर थाना सेक्टर-14 में 5 अगस्त को बीएनएस की धारा 305, 331(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान घर में काम करने वाली विनिता, निवासी सीतापुर (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेक्टर-16 पंचकूला, को संदेह के आधार पर पूछताछ के बाद पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर 5 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस प्रकार हमारी टीम ने महज 6 घंटे में चोरी का मामला सुलझा लिया। 6 अगस्त को अदालत से दो दिन का रिमांड मिला। रिमांड के दौरान चोरी के गहने व नकदी बरामद हुई, जिनकी कीमत करीब 22.5 लाख रुपये है।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने मामले में शिकायतकर्ता महिला की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि घरेलू सहायिका का पहले से पुलिस सत्यापन करवाना एक महत्वपूर्ण और जिम्मेदार कदम था। उन्होंने कहा कि घरेलू सहायकों का समय पर पुलिस सत्यापन करवाने से किसी भी आपराधिक घटना की स्थिति में पुलिस को संबंधित व्यक्ति की पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि घरों में काम करने वाले घरेलू सहायकों, किरायेदारों और अन्य कर्मचारियों का पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9115777026 के माध्यम से सूचना देकर समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन...

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में Trump को लगेगा बड़ा झटका, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली...

Jalandhar News: नगर निगम में पूर्व कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर एक कार गहरी खाई में...

तीस्ता नदी में डूबे नन्हे हाथी को मछुआरों ने बचाया, मां से मिलते ही लपट गया, देखें Viral Video

मालबाजारः तीस्ता नदी के तेज बहाव में बहकर आए एक हाथी शावक को पांच मछुआरों ने सुरक्षित बचाकर उसकी...

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में Trump को लगेगा बड़ा झटका, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली अशांति के बीच में अब डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़...