Himachal Govt
PanchkulaHaryana News: 1.07 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Haryana News: 1.07 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: पुलिस टीम द्वारा आर्थिक अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर-26 स्थित मकान की बिक्री के नाम पर 1.07 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा-1 ने मुख्य आरोपी कपिल चावला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसने सेक्टर-26 स्थित मकान को खरीदने के लिए 18 दिसंबर 2025 को राम प्रकाश चावला के साथ 5.25 करोड़ में एग्रीमेंट टू सेल किया था। इस दौरान शिकायतकर्ता द्वारा कुल 1 करोड़ बैंक माध्यम से तथा कथित रूप से 7 लाख नकद दिए जाने की बात सामने आई।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने मकान को विवाद एवं अन्य दावों से मुक्त बताते हुए यह भी आश्वासन दिया था कि संपत्ति के संबंध में किसी अन्य व्यक्ति के साथ पहले कोई एग्रीमेंट नहीं किया गया है। बाद में शिकायतकर्ता को पता चला कि इसी संपत्ति को लेकर 5 जनवरी 2024 को मुकेश कुमार गोयल के साथ पूर्व एग्रीमेंट किया गया था और इस संबंध में न्यायालय में विवाद भी लंबित है।

आर्थिक अपराध शाखा-1 के इन्चार्ज तजिन्द्र पाल सिंह के अनुसार जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पक्ष द्वारा पूर्व खरीदार मुकेश कुमार गोयल के खिलाफ थाना सेक्टर-14 में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े दस्तावेजों एवं उपलब्ध तथ्यों की जांच की गई। जांच में शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए बयानों तथा संपत्ति से संबंधित दस्तावेजों का भी अध्ययन किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पक्ष पर शिकायतकर्ता से महत्वपूर्ण तथ्य छिपाकर धनराशि प्राप्त करने के आरोप की जांच की गई। जांच के दौरान आरोपी कपिल चावला को 17 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी वित्तीय लेन-देन से संबंधित धोखाधड़ी की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान मामले में उसके पिता राम प्रकाश चावला की भूमिका की भी जांच की जाएगी तथा आवश्यकतानुसार उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही धोखाधड़ी से अर्जित धनराशि एवं संपत्ति के संबंध में भी विस्तृत जांच की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

चेन स्नैचिंग पर ऊना पुलिस का कड़ा प्रहार, चिंतपूर्णी और बंगाणा के दोनों मामले सुलझे

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने चेन स्नैचिंग की दो...

कैबिनेट मंत्री Lal Chand Kataruchak ने ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का किया शुभारंभ

चंडीगढ़/पठानकोट: स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने और...

Haryana News: अलिफ लैला क्लब फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल जिगाना पिस्टल, 8 कारतूस और एक्सयूवी...

पंजाब सरकार राज्य में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 1,300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों के हितों...

पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की

चंडीगढ़/लुधियाना: पंजाब पुलिस द्वारा 12 से 18 वर्ष की...

चेन स्नैचिंग पर ऊना पुलिस का कड़ा प्रहार, चिंतपूर्णी और बंगाणा के दोनों मामले सुलझे

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने चेन स्नैचिंग की दो अलग-अलग घटनाओं को सुलझाते हुए दोनों मामलों में संलिप्त दो...

कैबिनेट मंत्री Lal Chand Kataruchak ने ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का किया शुभारंभ

चंडीगढ़/पठानकोट: स्वच्छता को जन आंदोलन का रूप देने और लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य...

Haryana News: अलिफ लैला क्लब फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

वारदात में इस्तेमाल जिगाना पिस्टल, 8 कारतूस और एक्सयूवी 500 गाड़ी बरामद पंचकूलाः सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला नाइट क्लब में...

पंजाब सरकार राज्य में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए 1,300 करोड़ रुपये खर्च कर रही है: CM Mann

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों के हितों की रक्षा करने और कृषि को आधुनिक एवं लाभकारी व्यवसाय...