Himachal Govt
Panchkulaपुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर; 2 किडनी, 1 लीवर और 2 आंखें...

पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर; 2 किडनी, 1 लीवर और 2 आंखें हवाई मार्ग से सुरक्षित पहुंचीं दिल्ली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकूला: मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए पंचकूला पुलिस ने अंगदान के एक महत्वपूर्ण मामले में तत्परता दिखाते हुए जीवनरक्षक अंगों को निर्धारित समय में गंतव्य तक पहुंचाने के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। कमांड अस्पताल, चंडीमंदिर कैंट में एक आर्मी कर्मी के पिता को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद परिवार ने अंगदान की सहमति दी। परिवार के इस मानवीय निर्णय के बाद अंगों को समय पर संबंधित अस्पतालों तक पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण था।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह ने बताया कि कमांड अस्पताल चंडीमंदिर से चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक एंबुलेंस के लिए विशेष ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। इसके बाद हवाई मार्ग से 2 किडनी, 1 लीवर और 2 आंखों को दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल तथा आर्मी अस्पताल तक पहुंचाया गया। पंचकूला पुलिस ने कमांड अस्पताल चंडीमंदिर से पुराने पंचकूला होते हुए जीरकपुर बॉर्डर तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया, ताकि एंबुलेंस को कहीं अनावश्यक रुकावट न हो।

अंगदान की प्रक्रिया में समय का विशेष महत्व होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसएचओ ट्रैफिक वरिंदर कुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की टीमों ने पूरे मार्ग पर विशेष निगरानी रखते हुए यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखी। पुलिस टीमों ने यह सुनिश्चित किया कि एंबुलेंस निर्धारित समय में गंतव्य तक पहुंच सके। आगे का मार्ग विभिन्न जिलों से होकर गुजरने के कारण संबंधित जिलों की पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि किसी परिवार के लिए अपने प्रियजन के अंगदान का निर्णय लेना बेहद भावुक और साहसिक कदम है। ऐसे कठिन समय में लिया गया यह निर्णय कई जरूरतमंद लोगों के जीवन में उम्मीद की नई किरण जगा सकता है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस के लिए यह केवल यातायात व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी नहीं थी, बल्कि मानव जीवन से जुड़े इस नेक कार्य में हरसंभव सहयोग देना हमारा कर्तव्य था।

उन्होंने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से जीवनरक्षक अंगों को समय पर गंतव्य तक पहुंचाना पुलिस, चिकित्सा टीम और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है। अंगदान करने वाले परिवार के इस प्रेरणादायी निर्णय को नमन करते हुए उन्होंने समाज से भी अंगदान के प्रति जागरूक होने और जरूरतमंद लोगों के जीवन को बचाने में योगदान देने की अपील की।

इस मानवीय प्रयास को सफल बनाने में अंगदान करने वाले परिवार, अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकीय टीम, पंचकूला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस तथा संबंधित जिलों की पुलिस के समन्वित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे...

Jalandhar News: ट्रैवल एजेंट ने Italy का झांसा दे भेजा Kenya, युवक को बनाया बंधक, देखें वीडियो

भारतीय अधिकारियों के प्रयासों से छुड़ाया गया, पैतृक गांव...

महिला सुरक्षा को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग और गुरुग्राम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य महिला आयोग एवं गुरुग्राम पुलिस द्वारा...

Punjab News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तीन वाहन आपस में भीड़े, देखें वीडियो

मोहालीः न्यू चंडीगढ़ इलाके में मुख्य PR-4 रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में तीन वाहन...

Jalandhar News: सतगुरु कबीर जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में लोगों ने जताया रोष, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के श्री गुरु रविदास जी महाराज चौक पर कुछ दिन पहले सतगुरु कबीर जी को लेकर कथित...

Gangstran Te Vaar: आठ महीनों में 72,311 व्यक्ति गिरफ्तार

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के आठ महीने पूरे होने पर पंजाब पुलिस ने अभियान की शुरुआत से अब...

Jalandhar News: ट्रैवल एजेंट ने Italy का झांसा दे भेजा Kenya, युवक को बनाया बंधक, देखें वीडियो

भारतीय अधिकारियों के प्रयासों से छुड़ाया गया, पैतृक गांव पहुंचने पर राकेश ने बयां की दर्द भरी दास्तां जालंधर: फिल्लौर...