.
JalandharJalandhar News: नान की 180 रुपए प्लेट को लेकर में मारपीट करना...

Jalandhar News: नान की 180 रुपए प्लेट को लेकर में मारपीट करना दुकानदार को पड़ा महंगा, हुई कार्रवाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर स्थित ज्ञानी दा ढाबे पर दुकानदार को ग्राहक से हाथापा करना महंगा पड़ गया। दरअसल, हिमाचल निवासी विकास के साथ दुकानदार हरजिंदर सिंह ने हाथापाई की थी। इस मामले को लेकर पीड़ित विकास ने पुलिस को शिकायत दी। पीड़ित की शिकायत पर हरजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ढाबे पर विकास नामक व्यक्ति ने 180 रुपए प्लेट नान की खाने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित के अनुसार ढाबे मालिक का उसने पैसे ज्यादा लेने को लेकर विरोध किया तो दुकानदार ने उसके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी। ऐसे में पीड़ित के बयानों पर हरजिंदर सिंह के खिलाफ बीएनएस आईपीसी धारा 126,170 के तहत कार्रवाई की गई। जिसके बाद अब दुकानदार को जमानत मिलने पर रिहा कर दिया गया।

बता दें कि ऊना निवासी विकास नामक व्यक्ति बस स्टैंड पर स्थित ज्ञानी दा ढाबे पर नान खाने आया था। इस दौरान ढाबे मालिक को उसने 2 नॉन का ऑर्डर दिया। नान खाने के बाद जब वह उसने पैसे पूछे तो दुकानदार ने एक प्लेट नॉन के 180 रुपए बताए। इस बात को लेकर ग्राहक ने उसे मंहगे दाम लगाने को लेकर बात की तो दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष सड़क पर हाथापाई करने लग गए। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकानदार द्वारा जमकर ग्राहक पर थप्पड़ मारे गए। जिसके बाद दोनों पक्ष थाने में शिकायत देने पहुंच गए थे। इस हाथापाई में ग्राहक के माथे पर चोट आई है।

वहीं दूसरी ओर दुकानदार हरजिंदर सिंह ने कहाकि उसने 2 नान दिए और उसके बाद पैसे मांगे तो वह विवाद करने लगा। दुकानदार के अनुसार सिंगल नान 90 रुपए का है। दुकानदार ने ग्राहक पर नशा करने के आरोप लगाए। इस दौरान दुकान पर रेट लिस्ट ना लगाए जाने को लेकर पूछा तो दुकानदार ने कहा कि यहां पर किसी भी दुकानदार द्वारा रेट लिस्ट नहीं लगाई गई। दुकानदार ने ग्राहक द्वारा उसके कपड़े फाड़े जाने के आरोप लगाए। हालांकि दुकानदार की ओर से हाथापाई को लेकर जब सवाल किया गया तो वह इस बात से बचता हुआ दिखाई दिया था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में करीब 35 वर्षीय युवक का शव...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, छह वाहनों के चालान, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ...

ऊना में घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

ऊना,सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के तहत पुलिस थाना सदर ऊना...

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की

16 शिकायतों की सुनवाई करते हुए 8 मामलों का...

Punjab News: सरपंच व पंचायत सदस्यों सहित सैकड़ों लोग BSP में शामिल, देखें वीडियो

होशियारपुरः आम आदमी पार्टी को उस समय झटका लगा,...

Punjab News: युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत के कारणों की जांच शुरू, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले में करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस...

ऊना पुलिस की अवैध खनन पर कार्रवाई, छह वाहनों के चालान, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला

ऊना,सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 6 अगस्त 2026 को सख्त कार्रवाई...

ऊना में घर के बाहर खड़ी कार को लगाई आग, पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया

ऊना,सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के तहत पुलिस थाना सदर ऊना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार को आग लगाने...

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की

16 शिकायतों की सुनवाई करते हुए 8 मामलों का मौके पर ही किया समाधान चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल...