.
Haryana GovtHaryana News: शिक्षा मंत्री ने जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की...

Haryana News: शिक्षा मंत्री ने जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

16 शिकायतों की सुनवाई करते हुए 8 मामलों का मौके पर ही किया समाधान

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि आमजन की सेवा करना प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की पहली जिम्मेदारी है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ करें तथा किसी भी कार्य के लिए कार्यालय आने वाले नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगवाना, बल्कि समयबद्ध तरीके से न्याय और राहत प्रदान करना है।

शिक्षा मंत्री सोनीपत लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित 16 शिकायतों की एक-एक कर गंभीरता से सुनवाई की। इनमें से 8 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर संबंधित शिकायतकर्ताओं को राहत प्रदान की गई, जबकि शेष 8 मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंत्री ने 5 शिकायतों के निवारण के लिए विधायकों की अध्यक्षता में कमेटी नियुक्त की ताकि जल्द से जल्द शिकायतों का निवारण हो सके।

प्रदेश सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को सरल, सुलभ और समयबद्ध प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे जनसमस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें और जनता के विश्वास को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।

इस अवसर पर विधायक राई कृष्णा गहलावत, विधायक सोनीपत निखिल मदान, विधायक खरखौदा पवन खरखौदा, जिला परिषद की चेयरपर्सन मोनिका दहिया, पुलिस आयुक्त ममता सिंह, उपायुक्त नेहा सिंह, नगर निगम आयुक्त हर्षित कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा सहित संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

AISA नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, छात्रों से बात करने को तैयार सीएम सोरेन

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का प्रदर्शन...

IIIT ऊना में ICIC3S 2026 का शुभारंभ, 1,054 शोध-पत्र प्राप्त, स्वीकृति दर केवल 11 प्रतिशत

ऊना,सुशील पंडित: उत्कृष्ट शोध और वैश्विक शैक्षणिक सहयोग के क्षेत्र...

राज्यपाल ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दिल्ली स्थित हिमाचल एम्पोरियम का दौरा किया

7 अगस्त स्वदेशी आंदोलन की ऐतिहासिक विरासत का स्मरण...

सुरक्षित एवं भयमुक्त कार्यस्थल हर महिला का है अधिकार- Dr. Priyanka Saini

चंडीगढ़: महिलाओं के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक एवं लैंगिक संवेदनशील...

AISA नेता नेहा बोरा पर फेंकी गई स्याही, छात्रों से बात करने को तैयार सीएम सोरेन

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा...

कुटलैहड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक में गरजे विधायक विवेक शर्मा, बोले- हर गारंटी पूरी कर रही सरकार

वित्तीय संकट और प्राकृतिक आपदाओं के बावजूद विकास कार्यों को मिली रफ्तार, 10 अगस्त के बाद बीपीएल परिवारों को...

IIIT ऊना में ICIC3S 2026 का शुभारंभ, 1,054 शोध-पत्र प्राप्त, स्वीकृति दर केवल 11 प्रतिशत

ऊना,सुशील पंडित: उत्कृष्ट शोध और वैश्विक शैक्षणिक सहयोग के क्षेत्र में अपनी बढ़ती पहचान को आगे बढ़ाते हुए भारतीय सूचना...

राज्यपाल ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दिल्ली स्थित हिमाचल एम्पोरियम का दौरा किया

7 अगस्त स्वदेशी आंदोलन की ऐतिहासिक विरासत का स्मरण करवाता हैः राज्यपाल शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने शुक्रवार को राष्ट्रीय...