ऊना,सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के तहत पुलिस थाना सदर ऊना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी कार को आग लगाने का मामला सामने आया है। झम्बर निवासी प्रवेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसने 6 अगस्त 2026 की रात अपनी कार घर के गेट के बाहर टीन के शेड में खड़ी की थी।
शिकायतकर्ता के अनुसार 7 अगस्त की रात करीब 1 बजे उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि कार में आग लगी हुई है। उसने तुरंत ट्यूबवेल चलाकर पानी से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वाहन का बड़ा हिस्सा जल चुका था। प्रवेश कुमार को शक है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी कार पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।