.
ChandigarhDomino's को 20 रु. वसूलने के चक्कर में देने पड़े 20 हजार

Domino’s को 20 रु. वसूलने के चक्कर में देने पड़े 20 हजार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पिज्जा बनाने वाली जानी-पहचानी कंपनी डोमिनोज पिज्जा के खिलाफ एक जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने अहम फैसला सुनाया। दरअसल, पिज्जा की होम डिलीवरी पर अनुचित तरीके से 20 रुपये पैकिंग चार्ज लेने के आरोप में 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने यह हर्जाना राशि पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के ‘पुअर पेशेंट वेलफेयर फंड’ (गरीब मरीज कल्याण कोष) में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को शिकायतकर्ता को वसूले गए 20 रुपये पैकिंग चार्ज 8 जनवरी 2025 से 9 प्रतिशत सालाना ब्याज सहित वापस करने का आदेश दिया है।

साथ ही, मानसिक परेशानी, खजल-खुआरी और लिटिगेशन खर्च के तौर पर शिकायतकर्ता को 2,000 रुपये का भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। यह फैसला चंडीगढ़ के एडवोकेट मनन सोनी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 8 जनवरी 2025 को उसने डोमिनोज ऐप के जरिये घर के लिए पिज्जा ऑर्डर किया था, जिसका कुल बिल 185.90 रुपये बना, जिसमें 20 रुपये का अस्पष्ट पैकिंग चार्ज शामिल था। उसने दलील दी कि कंपनियां गैर-कानूनी तौर पर ऐसे अतिरिक्त पैकिंग खर्च नहीं वसूल सकतीं और खासकर फ्री डिलीवरी ऑफर के दौरान होम डिलीवरी आर्डर पर ऐसा करना पूरी तरह मनमाना और अनुचित व्यापारिक व्यवहार है।

दूसरी ओर, डोमिनोज पिज्जा ने अपने लिखित जवाब में दावा किया कि आर्डर कन्फर्म करने से पहले ग्राहक को एप्लिकेशन पर पूरा टैक्स इनवॉइस दिखाया गया था और उसने अपनी मर्जी से इसका भुगतान किया था। कंपनी ने यह भी कहा कि खाने-पीने की चीजों की सुरक्षित डिलीवरी और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए होम डिलीवरी खातिर पैकिंग जरूरी होती है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आयोग ने पाया कि डोमिनोज ऐसा कोई भी सबूत पेश करने में असफल रही जो यह साबित कर सके कि होम डिलीवरी के लिए किसी खास या अलग तरह की पैकिंग सामग्री का उपयोग किया गया था। आयोग ने इसे उपभोक्ताओं के साथ अन्याय करार देते हुए कंपनी को 45 दिनों के अंदर-अंदर आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं, ऐसा न करने की सूरत में बकाया राशि पर 12 प्रतिशत सालाना ब्याज वसूला जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: फेरबदल, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत भुल्लर का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

अमृतसरः पंजाब पुलिस विभाग में फेरबदल देखने को मिला।...

Jalandhar News: SIR मामला, मतदाता को जारी नोटिस पर DC का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: एसआईआर प्रक्रिया को लेकर वरजीत वालिया ने...

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की भेंट

शिमला: लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह...

Punjab News: फेरबदल, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत भुल्लर का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

अमृतसरः पंजाब पुलिस विभाग में फेरबदल देखने को मिला। दरअसल, सरकार की ओर से जारी सूचि के अनुसार अमृतसर...

बच्चों को बचाने के लिए बार-बार दीवार पर चढ़ती दिखी बिल्ली, Users का आया Reaction, देखें वीडियो

नई दिल्ली: Social Media पर आए दिन कुछ ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं पर कुछ वीडियो ऐसे होते...

Punjab News: 6 बार के पार्षद प्रवीण सैनी बनें मेयर, सुरिंदर शिंदे सीनियर डिप्टी मेयर, देखें वीडियो

होशियारपुरः नगर निगम के मेयर, सीनीयर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर की चयन आज शांतिपूर्ण ढंग से नेपरे चढ़ी।...

Jalandhar News: SIR मामला, मतदाता को जारी नोटिस पर DC का आया बयान, देखें Live

जालंधर, ENS: एसआईआर प्रक्रिया को लेकर वरजीत वालिया ने प्रेस वार्ता करके अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह...