.
Nationalसुहागरात की रात दूल्हे-दुल्हन की मौत, परिवार के उड़े होश

सुहागरात की रात दूल्हे-दुल्हन की मौत, परिवार के उड़े होश

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सिद्धार्थनगरः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में अजब मामला सामने आया है, जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई। दरअसल, शादी के चंद घंटों बाद ही दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नई-नवेली दुल्हन अपने कमरे में फर्श पर पड़ी मिली, जबकि दूल्हा फांसी के फंदे से लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसरा देर रात 11 बजे तक जश्न में डूबे परिवार में सुबह होते ही कोहराम मच गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

दरअसल, सिद्धार्थनगर के जनियाजोत गांव में नवविवाहित देशराज चौहान और अनीता चौहान की शादी पहली ही रात में मौत हो गई। दोनों की पहली रात यानी सुहागरात थी लेकिन अंदर से दरवाजे की कुंडी नहीं बंद थी। सोमवार रात नाते-रिश्तेदारों और पट्टीदारों के लिए बहुभोज का आयोजन चला। इस दौरान डीजे पर दूल्हा-दुल्हन ने डांस भी किया। इसके बाद परिवार के लोग सोने चले गए। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे देशराज की मौसी मीनाक्षी अनीता को जगाने पहुंचीं। बाहर से आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खटखटाने पर वह खुल गया।

अंदर दोनों के शव देखकर उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और दूल्हे के शव को फंदे से नीचे उतारा। देशराज जनियाजोत गांव का रहने वाला था, जबकि अनीता कड़जहवा गांव की निवासी थी। दोनों गांवों के बीच करीब 15 किलोमीटर की दूरी है। करीब तीन महीने पहले दोनों परिवारों ने उनका रिश्ता तय किया था और मई 2027 में शादी की तारीख रखी गई थी। जुलाई में दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। देशराज दिल्ली में पानीपुरी की दुकान पर काम करता था और फोन पर अनीता से बातचीत करता था। करीब 15 दिन पहले वह दिल्ली से घर लौटा था। इसी दौरान अनीता भी अचानक उसके घर पहुंच गई, जिसके बाद दोनों परिवारों ने तत्काल शादी करने का फैसला किया।

देशराज के पिता मुकेश चौहान और मां ममता हैं। मुकेश दिल्ली में सब्जी बेचते हैं और शादी के चलते कुछ दिनों से घर पर थे। देशराज का एक छोटा भाई अरुण और छोटी बहन कुच्ची है। परिवार दो मंजिला मकान में रहता है। वहीं अनीता के पिता पंचराम खेती-किसानी करते हैं। पुलिस को शुरुआती तौर पर आशंका है कि रात में किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ होगा, जिसके बाद पति ने पत्नी की हत्या कर खुदकुशी कर ली। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। सीओ शिवेंदु सिंह ने बताया कि शादी के बाद पति-पत्नी के शव मिले हैं। जल्दबाजी में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: Railway Station के बाहर से व्यक्ति का शव बरामद

जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन के बाहर से व्यक्ति का...

26 से लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 25 तक निपटाए काम

चंडीगढ़ः बैंकिंग सेवाओं को लेकर सितंबर के अंतिम सप्ताह...

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर

नूंहः नूंह जिले में तावडू-नूंह रोड पर दिल्ली दरबार...

Punjab News: सुबह-सुबह पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, देखें वीडियो

अमृतसरः देहात में मत्तेवाल थाना क्षेत्र में नहर के...

Jalandhar News: Railway Station के बाहर से व्यक्ति का शव बरामद

जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन के बाहर से व्यक्ति का शव बरामद हुआ। दरअसल, स्टेशन के बाहर बनी पार्किंग से...

26 से लगातार 5 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 25 तक निपटाए काम

चंडीगढ़ः बैंकिंग सेवाओं को लेकर सितंबर के अंतिम सप्ताह में ग्राहकों को लगातार पांच दिन तक परेशानी का सामना...

ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, महिला गंभीर

नूंहः नूंह जिले में तावडू-नूंह रोड पर दिल्ली दरबार होटल के पास देर रात करीब 11 बजे दर्दनाक सड़क...

वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे पर विवादः CCTV से रिकॉर्ड खंगालेगी पुलिस, 10 को फिर होगी सुनवाई

जम्मूः जम्मू की एक अदालत ने वैष्णो देवी मंदिर में नकली चांदी का चढ़ावा चढ़ाए जाने से जुड़े कथित...