Himachal Govt
ChandigarhPunjab News: CM के साथ जत्थेबंदियों मीटिंग के बाद टूटा डेडलॉक, 8%...

Punjab News: CM के साथ जत्थेबंदियों मीटिंग के बाद टूटा डेडलॉक, 8% DA जारी करेगी सरकार, देखें Live

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में मुलाजिमों और पेंशनर्स के पेंडिंग पड़े डीए समेत बकाया मांगों को लेकर आज बड़ा फैसला हुआ। चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान के साथ मुलाजिम नेताओं की मीटिंग के बाद सरकार ने ऐलान किया कि वो 8% डीए जारी करेगी। मीटिंग में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, पार्टी प्रधान व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा और कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर भी मौजूद रहे।

इसके अलावा सांझा फ्रंट ऑफ पेंशनर्स, संयुक्त मुलाजिम मंच, पंजाब सचिवालय एसोसिएशन, पंजाब सिविल सचिवालय ऑफिसर्स एसोसिएशन (Retd.) समेत अलग-अलग संगठनों के 12 नेताओं को बुलाया गया था। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री अमन अरोडा के साथ मुलाजिमों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मंत्री ने कहा कि सीएम के साथ मीटिंग के बाद मुलाजिमों का डेडलॉक टूट गया है। मुलाजिम हमारे परिवार का हिस्सा हैं।

अमन अरोड़ा ने कहा कि हर व्यक्ति को अपना पक्ष रखने का हक है और सरकार को उसको सुनना चाहिए। डीए को लेकर सरकार ने 8 प्रतिशत देने की बात कही है। इसी वेतन के साथ मिलेगा। 8 प्रतिशत देने से करीब 248 करोड़ रुपए सरकार पर अतिरिक्त बोझ होगा। अमन अरोड़ा ने कहा कि बैठक में सीएम भगवंत मान ने कर्मचारियों की सभी मांगें विस्तार से सुनी हैं। उन्होंने कहा कि 99% मुद्दे पिछली सरकारों की देन हैं।

कर्मचारियों के साथ आगे भी बैठकें जारी रहेंगी और करीब दो सप्ताह बाद सीएम के साथ फिर बैठक होगी। अमन अरोड़ा ने कहा कि बैठक में दो मुख्य बिंदुओं पर सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की बनाई गई गांठें अब खोलना शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों और सरकार के बीच कोर्ट-कचहरी तक पहुंचे विवादों को भी बातचीत के जरिए खत्म करने की कोशिश की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

NEET Paper Leak मामले में सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, NTA को दिए अहम निर्देश

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री बिट्टू के काफिले पर हुए हमले को लेकर आप नेता का आया बयान, देखें वीडियो

बटालाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला अमृतसर...

Punjab News: 5 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों को हुई छुट्टी

फाजिल्काः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों...

देर रात बप्पा के दर्शन करने Lalbaugcha Raja पहुंचे Ranveer Singh, किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों...

NEET Paper Leak मामले में सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, NTA को दिए अहम निर्देश

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। जस्टिस पीएस...

Punjab News: केंद्रिय मंत्री बिट्टू के काफिले पर हुए हमले को लेकर आप नेता का आया बयान, देखें वीडियो

बटालाः केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का काफिला अमृतसर से पठानकोट जा रहा था। इस दौरान बटाला के पास...

Punjab News: 5 स्कूलों को मिली धमकी, बच्चों को हुई छुट्टी

फाजिल्काः पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और प्राईवेट स्कूलों को लेकर धमकी भरे इ-मेल आ रहे...

देर रात बप्पा के दर्शन करने Lalbaugcha Raja पहुंचे Ranveer Singh, किया अहम ऐलान, देखें वीडियो

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों खूब सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्टर ने कुछ दिन पहले दीपिका...