Himachal Govt
Chandigarh3 केमिस्ट दुकानों पर औषधि नियंत्रण विंग की दबिश, कैप्सूल और सिरप...

3 केमिस्ट दुकानों पर औषधि नियंत्रण विंग की दबिश, कैप्सूल और सिरप का स्टॉक जब्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः चडीगढ़ प्रशासन के औषधि नियंत्रण विंग ने 3 केमिस्ट शॉप्स पर दबिश दी। इस दौरान टीम द्वारा दुकानों से नशे में इस्तेमाल की जाने वाली प्रेगाबालिन, ट्रामाडोल और कोडीन युक्त दवाएं जब्त की गई। इस दौरान तीनों दुकानों से 1748 कैप्सूल और 38 बोतल कफ सिरप बरामद किए गए। सेक्टर-40 स्थित साईं मेडिकल एजेंसी से प्रेगाबालिन युक्त पांच प्रकार की दवा के 820 कैप्सूल जब्त किए गए। दुकान संचालक जब्त दवा की खरीद-बिक्री से संबंधित रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। सेक्टर-41 स्थित सूद मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की गई।

यहां से ट्रामाडोल और कोडीन युक्त तीन प्रकार की दवा, 120 कैप्सूल और कफ सिरप की 35 बोतलें बरामद की गईं। इनकी कीमत करीब 27 हजार रुपये है। संबंधित रिकॉर्ड नहीं दिखाए जाने पर दवा जब्त कर ली गईं। सेक्टर-23-सी स्थित राय मेडिकोज से प्रेगाबालिन और कोडीन फॉस्फेट युक्त पांच प्रकार की दवा के 800 कैप्सूल और कफ सिरप की तीन बोतलें जब्त की गईं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 26 हजार रुपये है।

मिली जानकारी के अनुसार जब्त दवाओं की कुल अनुमानित कीमत करीब 66 हजार रुपये है। संबंधित फर्मों के पास जब्त दवा की खरीद और बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड भी नहीं मिले। कार्रवाई मुख्य सचिव के निर्देशों के अनुरूप नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए की गई। औषधि नियंत्रक की ओर से तीनों फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Blinkit कर्मियों ने की हड़ताल, कंपनी को दी चेतावनी, देखें वीडियो

पंचकूलाः माता मनसा देवी में ब्लिंकिट (Blinkit) कर्मचारियों द्वारा...

Punjab News: देश भर में 1.07 LPG रिटेल आउटलेट पर केंद्रिय मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह...

Punjab News: संदिग्ध मिसाइलनुमा मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पठानकोटः सीमावर्ती जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई...

Jalandhar News: 3 बाइक सवार बच्चे को लेकर फरार, नहर में फेंका बैग, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: थाना 1 के अधीन आते गुलाब देवी...

Punjab News: पत्नी को मनाने ससुराल युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत, 4 पर केस दर्ज, देखें वीडियो

दोनों की हुई थी लव मैरिज, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप फिरोज़पुरः जिले के हलका गुरु हसराय, गुरु करम...

Blinkit कर्मियों ने की हड़ताल, कंपनी को दी चेतावनी, देखें वीडियो

पंचकूलाः माता मनसा देवी में ब्लिंकिट (Blinkit) कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर दी गई है। दरअसल, आर्डरका रेट कम मिलने...

Punjab News: देश भर में 1.07 LPG रिटेल आउटलेट पर केंद्रिय मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

अमृतसरः केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देश की अर्थव्यवस्था, पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की आपूर्ति,...

Punjab News: संदिग्ध मिसाइलनुमा मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

पठानकोटः सीमावर्ती जिले में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सुजानपुर-जुगियाल रोड स्थित यूबीडीसी (अपरबारी दोआब कैनाल) नहर के...