JalandharJalandhar News: कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 3 धमाकों से इलाके में...

Jalandhar News: कैमिकल फैक्ट्री में लगी आग, 3 धमाकों से इलाके में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: शहर की थ्री स्टार कॉलोनी स्थित आदर्श एंटरप्राइज कैमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठता काला धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग की चपेट में कैमिकल आने से फैक्ट्री के अंदर तीन बार जोरदार धमाके हुए, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड अधिकारी रजिंदर कुमार सोहता ने बताया कि शेखे रोड स्थित थ्री स्टार कॉलोनी में आदर्श एंटरप्राइज कैमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग की घटना में फैक्ट्री के अंदर रखा कैमिकल और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जिससे फैक्ट्री मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: गठबंधन के अगले दिन ED की SAD नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर दबिश, देखें वीडियो

मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को खरड़ में...

पति से नाराज मां ने दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, तीसरी ने भागकर बचाई जान

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने...

अनियंत्रित होकर पलटा मक्की से भरा ट्रक, एक साइड बंद होने से यातायात प्रभावित, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला-रायपुर रानी सड़क मार्ग पर मंगलवार को मक्की...

Punjab News: Handloom के बाहर से एक्टिवा लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

लुधियानाः गिल रोड पर पंजाब हैंडलूम के बाहर से...

Punjab News: गठबंधन के अगले दिन ED की SAD नेता रविंदर सिंह खेड़ा के घर दबिश, देखें वीडियो

मोहालीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को खरड़ में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के हल्का इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा...

पति से नाराज मां ने दो बेटियों की गला घोंटकर की हत्या, तीसरी ने भागकर बचाई जान

मोतिहारीः बिहार के मोतिहारी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।...

Jalandhar News: Highway पर भीषण हादसे में वेरका गाड़ी के पहिये निकले बाहर, लगा जाम, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर से आ रही वेरका की गाड़ी हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के...

अनियंत्रित होकर पलटा मक्की से भरा ट्रक, एक साइड बंद होने से यातायात प्रभावित, देखें वीडियो

पंचकूलाः बरवाला-रायपुर रानी सड़क मार्ग पर मंगलवार को मक्की से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया।...