Himachal Govt
Kulluभीषण हादसाः अचानक पत्थर गिरने से खाई में लुढ़की गाड़ी; डॉक्टर दंपती...

भीषण हादसाः अचानक पत्थर गिरने से खाई में लुढ़की गाड़ी; डॉक्टर दंपती की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आनीः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के आनी में स्थि रानाबाग-देवरी मार्ग पर आज पहाड़ी से चलती कार पर बड़ी-बड़ी चट्टानें अचानक गिरने लगी। इस दौरान अचानक कार (HP 92 A 4300) पर पत्थर गिरने से वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना में गायनी के डॉक्टर और उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि हादसे में बेटी गंभीर रूप घायल हो गई। घायल युवती को उपचार के लिए आनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि श्रीखंड हॉस्पिटल रामपुर के डॉ. बृज अपनी पत्नी और बेटी के साथ खुदडीजल मंदिर से वापस लौट रहे थे। इस दौरान पहाड़ी से बड़ी बड़ी चट्टानें गिरी। कार में आनी के अमरबाग निवासी डॉक्टर बृज लाल (60), उनकी पत्नी सुनीता (54) और बेटी भव्या (18) सवार थे।

हादसे में डॉक्टर बृज लाल और उनकी पत्नी सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी भव्या घायल हो गई। डॉक्टर बृज लाल रामपुर स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, हल्का पटवारी की ओर से हादसे की रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण पहाड़ी से गिरे पत्थरों को माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुल्लू जिले के आनी विधानसभा क्षेत्र की राणाबाग-देहुरी सड़क पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि श्रीखंड अस्पताल के डॉक्टर बृज ठाकुर और उनकी धर्मपत्नी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। उन्होंने कहा कि इस हादसे में दंपति की पुत्री के घायल होने की सूचना भी बेहद पीड़ादायक है। जयराम ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा घायल पुत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

भगवंत मान सरकार द्वारा स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 गैर-सरकारी सदस्य नामित

चंडीगढ़: भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने...

Punjab News: सूए से 15 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के गांव बस्सरावां में 15 वर्षीय युवक...

विकास खंड ऊना की उदयपुर पंचायत में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान

ऊना,सुशील पंडित: विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत उदयपुर...

Punjab News: पेड़ पर लटकता मिला नौजवान का शव, देखें वीडियो

मोहालीः डेरा बस्सी के माहिवाला बिढ़ में युवक की...

Punjab News: ‘शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह चौक’ का हुआ सौंदर्यीकरण, देखें वीडियो

दीनानगर: पूर्व शिरोमणि अकाली दल के मंत्री सूचा सिंह...

भगवंत मान सरकार द्वारा स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी में 11 गैर-सरकारी सदस्य नामित

चंडीगढ़: भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने स्टेट मेंटल हेल्थ अथॉरिटी (एस.एम.एच.ए.) में 11 गैर-सरकारी सदस्यों को...

Punjab News: सूए से 15 वर्षीय युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के गांव बस्सरावां में 15 वर्षीय युवक का सूए से संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है।...

विकास खंड ऊना की उदयपुर पंचायत में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकान

ऊना,सुशील पंडित: विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत उदयपुर में उचित मूल्य की दुकान खोली जाएंगी। जिला नियंत्रक खाद्य...

Punjab News: पेड़ पर लटकता मिला नौजवान का शव, देखें वीडियो

मोहालीः डेरा बस्सी के माहिवाला बिढ़ में युवक की पेड़ से लटकती लाश मिलने का मामला सामने आया है।...