.
Breaking Newsबॉलीवुड अभिनेता Govinda को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड अभिनेता Govinda को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। गोविंदा के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है। खबरों की मानें तो घटना सुबह करीब 5 बजे की है। गोविंदा सुबह कहीं जाने के लिए निकल रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। कहा जा रहा है कि वह अपनी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, तभी मिस फायर हो गया। अब एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभिनेता की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा को आईसीयू में रखा गया है।

पुलिस के मुताबिक गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले ली है। जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है। जिसकी वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई है। फिलहाल गोविंदा अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती है। मामले की जांच की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर अस्पताल से सामने आए गोविंदा के ऑडियो में एक्टर ने कहा कि नमस्कार, प्रणाम… मैं हूं गोविंदा, आप सबके आशीर्वाद, मां-बाप के आशीर्वाद और गुरु की कृपा से ठीक हूं। गोली लगी थी, जो निकाल दी गई है। मैं धन्यवाद देता दूं डॉक्टर्स को और आप सबको, धन्यवाद, प्रणाम। गोविंदा का ये बयान सामने आने के बाद हर किसी को अब राहत मिली है। नहीं तो सभी को एक्टर की चिंता खाए जा रही थी।

गौरतलब है कि आज सुबह गोविंदा को उन्हीं की लाइसेंसी र‍िवॉल्‍वर से गोली लग गई थी। दरअसल, अभिनेता की वाइफ इस वक्त कोलकाता में हैं और गोविंदा खुद भी कोलकाता जाने वाले थे। इसके पहले वो अपनी लाइसेंसी र‍िवॉल्‍वर निकालकर अलमारी में रख रहे थे, लेकिन गन अनलॉक थी और अलमारी में रखते वक्त एक्टर के हाथ से गम छूट गई। अनलॉक होने की वजह से मिसफायर हुआ और गोली सीधा गोविंदा के घुटने के नीचे जा लगी।

फिलहाल गोविंदा ठीक हैं और अभी अस्पताल में ही हैं। जानकारी मिल रही है कि अभी किसी को भी एक्टर से मिलने की इजाजत नहीं है और पुलिस अपना काम कर रही है। साथ ही कहा जा रहा है कि इस मामले में अब परिवार सहित अन्य लोगों के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। हाल ही में पुलिस ऑफिसर दया नायक को अस्पताल से बाहर निकलते हुए देखा गया। हालांकि इस मामले पर अभी उन्होंने कोई बयान नहीं दिया और चुप्पी साधी रखी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन...

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में Trump को लगेगा बड़ा झटका, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली...

Jalandhar News: नगर निगम में पूर्व कर्मियों ने किया प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: नगर निगम दफ्तर में रिटायर्ड म्युनिसिपल एम्प्लॉई...

Punjab News: Singer Gulab Sidhu के घर पर फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार...

गहरी खाई में गिरी कार, शादी से लौट रहे 4 लोगों की मौत; एक घायल, देेखें वीडियो

कुल्लूः कुल्लू के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हरिपुर-नागन क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-305 पर एक कार गहरी खाई में...

तीस्ता नदी में डूबे नन्हे हाथी को मछुआरों ने बचाया, मां से मिलते ही लपट गया, देखें Viral Video

मालबाजारः तीस्ता नदी के तेज बहाव में बहकर आए एक हाथी शावक को पांच मछुआरों ने सुरक्षित बचाकर उसकी...

अमेरिका के मिडटर्म चुनावों में Trump को लगेगा बड़ा झटका, सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: अमेरिका-ईरान युद्ध और पश्चिम एशिया में फैली अशांति के बीच में अब डोनाल्ड ट्रंप की चिंता बढ़...