AdvertisementPunjab Government
Punjabदेहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ITBP के DIG परमिंदर सिंह की मौत

देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, ITBP के DIG परमिंदर सिंह की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री आनंदपुर साहिब में शोक की लहर, 1:30 होगा अंतिम संस्कार

जालंधरः इंडो-तिब्बतियन बॉर्डर पुलिस (ITBP) में DIG के रूप में सेवाएं दे रहे परमिंदर सिंह (54) की सहारनपुर के पास एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे के दौरान उनकी कार में मौजूद ड्राइवर रवि शंकर की भी मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परमिंदर सिंह मसूरी से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद कार से अंबाला लौट रहे थे। इसी दौरान देहरादून-पंचकूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सरसावा के पास उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

परमिंदर सिंह वर्तमान में ITBP में DIG के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे। वह श्री आनंदपुर साहिब के ब्लॉक नूरपुर बेदी के अंतर्गत आने वाले गांव चनोली से संबंधित थे। उनकी असामयिक मौत की खबर मिलते ही श्री आनंदपुर साहिब और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

ITBP के DIG परमिंदर सिंह के परिवार की बात करें तो उनके एक भाई NFL से रिटायर हैं, उनसे छोटे भाई BSF में DIG हैं, तीसरे नंबर पर परमिंदर सिंह खुद थे और चौथे भाई स्कूल लेक्चरर हैं। परमिंदर सिंह के अपने परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का...

ऊना के उद्यमियों को बड़े उद्योगों से जुड़ने का मौका, 140 ने लिया भाग

वेंडर डेवलपमेंट कार्यक्रम में कंपनियों ने खरीद प्रक्रिया और...

Punjab News: हलवारा एयरपोर्ट से मुंबई और नांदेड़ साहिब के लिए जल्द उड़ानें होंगी शुरू, देखें वीडियो

डॉ. अमर सिंह की अध्यक्षता में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की हुई बैठक लुधियाना/हलवारा: हलवारा एयरपोर्ट पर सलाहकार समिति की आज...

Haryana News: भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकलेगी विशाल शोभायात्रा, देखें वीडियो

पंचकूला: भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में पंचकूला में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।...

Punjab News: 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अपने अभियान के दौरान जिला बरनाला के माल...

नशे के खिलाफ राष्ट्रीय मुहिम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे बनगढ़ के पांच जवान

प्रथम भारत आरक्षित वाहिनी में राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का फ्लैग ऑफ, बहड़ाला स्कूल में विद्यार्थियों को किया जागरूक ऊना,सुशील पंडित:...