Himachalदेशभर से मिट्टी एकत्रित कर नई दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण...

देशभर से मिट्टी एकत्रित कर नई दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा: सत्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
विभिन्न बूथों से मिट्टी के कलश एकत्रित किए 
ऊना/सुशील पंडित: देश की राजधानी दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के निर्माण के लिए देशभर से मिट्टी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी श्रृंखला के तहत वीरवार को भारतीय जनता पार्टी ऊना मंडल ने भी इस अभियान का शुभारंभ करते हुए जिला मुख्यालय से साथ लगते गांव लालसिंगी से मिट्टी जुटाने का काम शुरू किया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल की अध्यक्षता में लालसिंगी के बाद भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न बूथों से मिट्टी के कलश एकत्रित किये। ऊना विधानसभा क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ करते हुए विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि देशभर से मिट्टी एकत्रित करते हुए नई दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा और यह वाटिका देश की एकता का बड़ा प्रतीक बनकर उभरेगी।
न्होंने कहा कि देश भर से आने वाले तमाम नागरिक जब इस वाटिका में पहुंचेंगे तो उन्हें अपने क्षेत्र की मिट्टी से बने इस अद्भुत स्मारक में पहुंचकर गौरव अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एकता को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है और उसी के तहत एक तरफ जहां देश के नागरिकों के लिए समान योजनाएं लागू की है वही ऐसे स्मारक भी देश को समर्पित किया जा रहे हैं जो आगे चलकर विश्व भर में देश की बड़ी पहचान बनेंगे।जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया मंडल महामंत्री अशोक धीमान लाल सिंह उप प्रधान हरबंस लाल, पूर्व प्रधान हंसराज, प्रिंस रायजादा, विजय रायजादा, बख्शी राम, पवन कपिlला, जसविंदर सिंह मोनू ,नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ,उपाध्यक्ष विनोद पुरी ,शहरी अध्यक्ष जनक राज खजांची, महिला मोर्चा शहरी अध्यक्ष रितु आसोतरा, ममता कश्यप, सीमा दत्ता ,उर्मिला चौधरी, विजय साहनी खामोश जैतिक, नवीन पुरी ,बाबा बलविंदर सिंह,कैप्टन चरण दास, मोहित बेदी ,ऋषभ कपिला,शुभम ओहरी वा भाजपा कार्यकर्ता इसमें मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर का दान पात्र तोड़े जाने का वीडियो वायरल, मैनेजमेंट पर उठे सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (हरिद्वार) अमृतसर के...

Punjab News: डिलीवरी बॉय को हथियार दिखाकर लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः पॉश इलाके बसंत सिटी में लुटेरों के हौसले...

अब आपको नहीं पड़ेगी बार-बार Charging की जरुरत, इस नई Technology से बढ़ेगा Battery Backup

टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बैटरी...

US का नया वीजा नियम कल से होगा लागू, 50 देशों पर बॉन्ड की शर्त

वाशिंगटनः अमेरिका ने वीजा बॉन्ड प्रोग्राम को अब स्थायी...

चेहरे पर आएगा नैचुरल निखार मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये 4 चीजें

लाइफस्टाइल: बिजी शैड्यूल के चलते काफी लोग अपनी स्किन केयर करनी भूल जाती हैं। महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स स्किन को...

Punjab News: दुर्गियाना मंदिर का दान पात्र तोड़े जाने का वीडियो वायरल, मैनेजमेंट पर उठे सवाल, देखें वीडियो

अमृतसरः काली सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (हरिद्वार) अमृतसर के श्रीश्री 1008 जगत गुरु स्वामी अश्नील जी महाराज ने अमृतसर...

Punjab News: डिलीवरी बॉय को हथियार दिखाकर लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः पॉश इलाके बसंत सिटी में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने एक बंद गली में...

अब आपको नहीं पड़ेगी बार-बार Charging की जरुरत, इस नई Technology से बढ़ेगा Battery Backup

टेक्नोलॉजी: स्मार्टफोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बैटरी से जुड़ी काफी समस्याएं झेलनी पड़ती है। ऐसे में लोग...