InternationalUS का नया वीजा नियम कल से होगा लागू, 50 देशों पर...

US का नया वीजा नियम कल से होगा लागू, 50 देशों पर बॉन्ड की शर्त

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वाशिंगटनः अमेरिका ने वीजा बॉन्ड प्रोग्राम को अब स्थायी बना दिया है। नए नियम के तहत कुछ देशों के नागरिकों को बिजनेस (B-1) और टूरिस्ट (B-2) वीजा मिलने से पहले 20,000 डॉलर यानि 17 लाख तक का बॉन्ड यानी सिक्योरिटी मनी जमा करनी पड़ सकती है। नया नियम 3 अगस्त से लागू हो रहा है।

इस नियम के लागू होने के बाद वीजा अधिकारियों को अधिकार मिल गया है कि वे जरूरत महसूस होने पर किसी भी पात्र आवेदक से वीजा जारी करने से पहले यह भारी-भरकम राशि जमा करवा सकते हैं। खास बात यह है कि पहले इस योजना में 5,000 डॉलर का भी एक विकल्प था, जिसे अब पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।

ट्रंप प्रशासन का यह सख्त नियम फिलहाल दुनिया के 50 देशों के नागरिकों पर लागू किया गया है, जिनमें से सबसे ज्यादा देश अफ्रीकी महाद्वीप के हैं। हालांकि, भारतीय नागरिकों के लिए अभी बड़ी राहत की बात यह है कि भारत का नाम इस सूची में शामिल नहीं है। यानी भारतीयों को फिलहाल टूरिस्ट या बिजनेस वीजा के लिए कोई अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी नहीं देनी होगी। लेकिन, भारत के पड़ोसी देशों जैसे नेपाल, भूटान और बांग्लादेश के नागरिकों को इस सूची में डाल दिया गया है। इसके साथ ही अमेरिका ने स्पष्ट कर दिया है कि भविष्य में अगर जरूरत पड़ी, तो अन्य देशों को भी इस सख्त नियम के दायरे में लाया जा सकता है।

दरअसल, अमेरिका ने इस वीजा बॉन्ड योजना को साल 2025 में एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया था। इसका मुख्य उद्देश्य उन यात्रियों पर लगाम लगाना था, जो वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में ही डेरा जमाए रहते हैं।

अमेरिका सरकार का दावा है कि इस पायलट प्रोजेक्ट के नतीजे काफी अच्छे रहे हैं, इसलिए अब इसे स्थायी कर दिया गया है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी रकम जमा होने के डर से लोग अपनी वीजा शर्तों का सख्ती से पालन करेंगे और तय समय पर अपने देश लौट जाएंगे। दूसरी तरफ, इमिग्रेशन विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से उन आम और असली यात्रियों पर भी भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा, जो सिर्फ घूमने या जायज काम से अमेरिका जाना चाहते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...