LudhianaPunjab News: डिलीवरी बॉय को हथियार दिखाकर लूटा, देखें CCTV

Punjab News: डिलीवरी बॉय को हथियार दिखाकर लूटा, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः पॉश इलाके बसंत सिटी में लुटेरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि उन्होंने एक बंद गली में डिलीवरी बॉय को घेर कर हथियारों के बल पर लूट लिया है। पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे खौफनाक तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया।

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि शाम के करीब 4:20 बजे गली में कुछ गाड़ियां खड़ी है। इसी दौरान दो बदमाश एक डिलीवरी बॉय को अपना शिकार बनाते है। डिलीवरी बॉय अपने काम से गली में आता है, लेकिन गली आगे से बंद होने के कारण वह फंस जाता है।

डिलीवरी बॉय को खतरे का अहसास होता है, तो वह वहां से भागने की कोशिश करता है। लेकिन बदमाश उसका पीछा करते है। कैमरे में साफ नजर आ रहा है कि एक बदमाश के हाथ में तेजधार हथियार है। भागने में नाकाम रहने पर बदमाश उसे पकड़ लेते हैं। हथियार का डर दिखाकर डिलीवरी बॉय की जेब से उसका मोबाइल फोन और नकदी लूट लिए जाते है। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों लुटेरे वहां से फरार हो जाते हैं।

इस पूरी घटना में लुटेरे डिलीवरी बॉय को हथियार दिखाकर लूट रहे थे, तब वह दहशत में जोर-जोर से चीख रहा था। उसने मदद के लिए गुहार लगाई, लेकिन दहशत और डर का आलम यह था कि आसपास के घरों से कोई भी व्यक्ति उसकी मदद के लिए बाहर नहीं निकला।

दिनदहाड़े हुई इस घटना ने इलाके के लोगों में खौफ पैदा कर दिया है। पॉश इलाके में इस तरह की सरेआम लूटपाट सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। अब यह देखना होगा कि इस CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस इन लुटेरों की पहचान कर उन्हें कब तक सलाखों के पीछे पहुंचा पाती है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...