Breaking Newsबड़ा हादसाः नहर में गिरी बारातियों की बस, 7 की मौत, 35...

बड़ा हादसाः नहर में गिरी बारातियों की बस, 7 की मौत, 35 यात्री घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। देर रात को दर्शी के पास बारातियों की बस सागर नहर में गिर गई। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं 30 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब बस पोडिली से काकीनाडा जा रही थी। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 35 से 40 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।

शादी के रिसेप्शन के लिए काकीनाडा जाने के लिए शादी की पार्टी ने एक आरटीसी बस किराए पर ली थी। आशंका जताई जा रही है कि ड्राइवर के नींद में होने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतकों की पहचान गांव पोडिली के अब्दुल अजीज (65), अब्दुल हानी (60), शेख रमीज (48), मुल्ला नूरजहां (58), मुल्ला जानी बेगम (65), शेख शबीना (35), शेख हीना (6) के रूप में की गई है. इस घटना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं इस सड़क हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिजनों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के कार्यालय से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि सीएम ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत...

27 नवंबर तक एचटेट अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ०...

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लठियानी और हटली स्कूल में निकाली जागरूकता रैली

विद्यार्थियों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश ऊना...

ABV राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में 27 नवंबर को लगेगा रक्तदान शिविर

ऊना (सुशील पंडित): अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा...

15 दिसंबर को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रियों की ट्रैन को हरी झंडी दिखा कर करेंगे रवाना

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत प्रदेश के बुजुर्ग श्रद्धालुओं को 15 दिसंबर को 4 दिवसीय...

27 नवंबर तक एचटेट अभ्यर्थी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के अध्यक्ष डॉ० शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा...

भगवंत मान सरकार कर्मचारियों के सम्मान, नौकरी की सुरक्षा और बेहतर सेवा शर्तों के लिए प्रतिबद्ध: हरपाल सिंह चीमा

चंडीगढ़/संगरूर: पंजाब के वित्त और परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (पी.आर.टी.सी.) के संगरूर...

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत लठियानी और हटली स्कूल में निकाली जागरूकता रैली

विद्यार्थियों ने दिया नशे से दूर रहने का संदेश ऊना (सुशील पंडित): सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से...