ऊना,सुशील पंडित: प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री लिमिटेड बेला बाथड़ी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के 7 पद भरे जाएंगे। इसके लिए साक्षात्कार 15 सितम्बर को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में लिया जाएगा।
जिला रोजगार कार्यालय अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता डिप्लोमा और मकैनिकल में बैचलर आॅफ इंजीनियरिंग होना अनिवार्य है। साथ ही आयु सीमा 21 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों का कार्य क्षेत्र बेला बाथड़ी, हरोली रहेगा।
उन्होंने बताया कि योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, बायोडाटा व मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 79868-08108 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अलावा साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।