Himachal Govt
Unaराज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोवर्स का...

राज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में राजकीय महाविद्यालय ऊना के रोवर्स का शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

8 रोवर्स ने निपुण परीक्षण किया उत्तीर्ण, रोवर सोनू सिंह ने सेवा कार्यों में दिया योगदान

ऊना,सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना के 9 रोवर्स ने 4 से 8 सितंबर 2026 तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी), रिवालसर, मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय निपुण परीक्षण शिविर में भाग लिया। इनमें से 8 रोवर्स ने निपुण परीक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया, जबकि रोवर सोनू सिंह ने शिविर में सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान दिया।

निपुण परीक्षण सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने वाले रोवर्स में निखिल भरमोरिया, वरुण वशिष्ठ, आदित्य सैनी, अक्षय कुमार, गौरव कुमार, हर्षवर्धन, कृष पटियाल और समीर मंसूरी शामिल हैं। रोवर सोनू सिंह ने शिविर के दौरान सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई।

रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम बैंस ने बताया कि यह उपलब्धि रोवर्स की मेहनत, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और सेवा-भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय की टीम के दल प्रभारी डॉ. वरुण धीमान रहे, जिन्होंने शिविर के दौरान रोवर्स का मार्गदर्शन एवं समन्वय किया।

महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रो. पुनीत प्रेम कंवर ने रोवर्स की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए सभी सफल प्रतिभागियों, रोवर सोनू सिंह, दल प्रभारी डॉ. वरुण धीमान तथा रोवर स्काउट लीडर डॉ. शाम बैंस को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर विद्यार्थियों की यह सफलता राजकीय महाविद्यालय ऊना के लिए गौरव का विषय है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: आढ़ती के घर पर गोलीबारी व पेट्रोल बम फेंकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

गुरदासपुर: बटाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव...

एक महीने से कूड़ा न उठने से परेशान कोटला कलां वार्ड-5 के लोग, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

ऊना,सुशील पंडित: कोटला कलां के वार्ड नंबर-5 में पिछले करीब...

प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री में भरे जाएंगे इंजीनियर ट्रेनी के 7 पद, साक्षात्कार 15 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री लिमिटेड बेला बाथड़ी में...

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने...

Punjab News: आढ़ती के घर पर गोलीबारी व पेट्रोल बम फेंकने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो 

गुरदासपुर: बटाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव रंगड़ नंगल में एक आढ़ती के घर पेट्रोल बम फेंकने...

एक महीने से कूड़ा न उठने से परेशान कोटला कलां वार्ड-5 के लोग, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

ऊना,सुशील पंडित: कोटला कलां के वार्ड नंबर-5 में पिछले करीब एक महीने से घरों से कूड़ा न उठाए जाने के...

प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री में भरे जाएंगे इंजीनियर ट्रेनी के 7 पद, साक्षात्कार 15 को हरोली में

ऊना,सुशील पंडित: प्रीतिका ऑटो इंडस्ट्री लिमिटेड बेला बाथड़ी में डिप्लोमा इंजीनियर ट्रेनी और ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी के 7 पद...

युवाओं के ज्ञान और शोध से मजबूत बनेगा हरियाणा : CM Saini

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसी भी देश और प्रदेश की ताकत उसकी...