Himachal Govt
JalandharJalandhar News: विपक्ष पर जमकर बरसें अमन अरोड़ा, कहा- लाशों पर राजनीति...

Jalandhar News: विपक्ष पर जमकर बरसें अमन अरोड़ा, कहा- लाशों पर राजनीति करती कांग्रेस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर: आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत के निवास स्थान पर पहुंचे। उन्होंने पंजाब सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री भगत चुन्नी लाल के निधन पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की। अमन अरोड़ा ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगत चुन्नीलाल जालंधर के लीडर नहीं बल्कि पूरे पंजाब के लीडर थे। सभी पार्टियों में उनका काफी सत्कार था। प्रत्येक लोगों की बात सुनकर उनकी समस्याओं का वह हल करते थे। वह अरदास करते हैं कि भगवान भगत चुन्नीलाल की आत्मा को शांति दें और परिवार को दुख की घड़ी से निकलने की सहनशक्ति प्रदान करें।

वहीं वित्त मंत्री हरपाल चीमा के कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर कहा कि कांग्रेस लाशों पर राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि पंजाब को नशे की देन अकाली भाजपा और कांग्रेस सरकार ने दी है और आज उनकी पार्टी पर वह नशे को लेकर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को ऐसी हल्की राजनीति नहीं करनी चाहिए। गुलजार की मौत को लेकर पुलिस द्वारा गहनता से जांच की गई और इस मामले में उक्त दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। लाशों पर कांग्रेस जो राजनीति कर रही है, इसे पंजाब के लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

वहीं, बाबासाहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने के मामले में अमन अरोड़ा ने कहा कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

श्री पेजावर मठ भारत की आध्यात्मिक विरासत में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: Kavinder Gupta

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने नई दिल्ली के वसंत...

Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने तलवारों के बल पर राहगीरों को लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः जिले के न्यू चंदर नगर की नाले वाली...

पूर्व मंत्री के बेटे की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक...

CM Nayab Singh की मौजूदगी में हरियाणा ने IT रोपड़ के साथ किया MOU

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के लिए राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी (एस.एल.सी.सी.सी.)...

श्री पेजावर मठ भारत की आध्यात्मिक विरासत में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: Kavinder Gupta

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री पेजावर मठ का दौरा किया। यह मठ...

Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने तलवारों के बल पर राहगीरों को लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः जिले के न्यू चंदर नगर की नाले वाली रोड पर लूट की वारदात सामने आई है। जहां, बताया...

पूर्व मंत्री के बेटे की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा...