Himachal Govt
Haryana GovtCM Nayab Singh की मौजूदगी में हरियाणा ने IT रोपड़ के साथ...

CM Nayab Singh की मौजूदगी में हरियाणा ने IT रोपड़ के साथ किया MOU

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह एमओयू राज्य में तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता एवं प्रासंगिकता को बेहतर बनाने तथा विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।

यह पहल हरियाणा में भविष्य के लिए तैयार, नवाचार-आधारित तथा उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी शिक्षा का मजबूत इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सहयोग से राज्य के युवाओं के लिए रोजगार, उद्यमिता तथा कौशल विकास के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए.के. सिंह, तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक एस. नारायणन, मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. राज नेहरू, तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. वाई.पी.एस. बेरवाल तथा आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव आहूजा सहित दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस आपसी सहयोग के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा एनालिटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन, ड्रोन टेक्नोलॉजी तथा एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग/3डी प्रिंटिंग जैसी उभरती तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आईआईटी रोपड़ तकनीकी शिक्षा के पाठ्यक्रम में आवश्यक बदलाव तथा आउटकम-बेस्ड एजुकेशन को बढ़ावा देने में भी सहयोग करेगा।

इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजेश अग्रवाल, संयुक्त निदेशक डॉ. हरीश गुप्ता, मधु मान, नरेंद्र पाल तथा तकनीकी शिक्षा विभाग की उप निदेशक (एकेडमिक्स) अक्षिता गुप्ता के साथ-साथ आईआईटी रोपड़ के डीन (एकेडमिक्स) प्रो. सारंग गुमफेकर एवं अन्य अधिकारी और प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता...

श्री पेजावर मठ भारत की आध्यात्मिक विरासत में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: Kavinder Gupta

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने नई दिल्ली के वसंत...

Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने तलवारों के बल पर राहगीरों को लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः जिले के न्यू चंदर नगर की नाले वाली...

पूर्व मंत्री के बेटे की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक...

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में मजबूत, होगा मल्टीमॉडल पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार गुरुग्राम में तेजी से बढ़ते शहरीकरण...

मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने राज्य स्तरीय जनगणना कमेटी की बैठक में तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के लिए राज्य स्तरीय जनगणना समन्वय कमेटी (एस.एल.सी.सी.सी.)...

श्री पेजावर मठ भारत की आध्यात्मिक विरासत में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका: Kavinder Gupta

शिमला: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने नई दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री पेजावर मठ का दौरा किया। यह मठ...

Punjab News: बाइक सवार लुटेरों ने तलवारों के बल पर राहगीरों को लूटा, देखें CCTV

लुधियानाः जिले के न्यू चंदर नगर की नाले वाली रोड पर लूट की वारदात सामने आई है। जहां, बताया...

पूर्व मंत्री के बेटे की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़: हरियाणा के राजनीतिक और सामाजिक गलियारों से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा...