National5.3 तीव्रता से आया भूकंप, लोग घरों से निकले बाहर

5.3 तीव्रता से आया भूकंप, लोग घरों से निकले बाहर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कोलकाताः नेपाल के पूर्वी हिस्से में चीन की सीमा के पास स्थित कोशी प्रांत में मंगलवार सुबह 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके पश्चिम बंगाल के उत्तर में और सिक्किम में भी महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी एवं अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप सुबह सात बजकर 17 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 5.6 थी तथा इसका केंद्र काठमांडू से करीब 275 किलोमीटर पूर्व में ताप्लेजुंग जिले के ओलांगचुंग गोला में था। हालांकि, यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने भूकंप की तीव्रता 5.3 बताई। उसने कहा कि इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था।

भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र सिक्किम के युकसोम से 61 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में 27.855 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 87.909 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप के झटके पूर्वी नेपाल के कई जिलों में भी महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार जिलों तथा सिक्किम में सुबह करीब सात बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसके बाद कई इलाकों में लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारी स्थिति का आकलन कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि भूकंप के झटकों से प्रभावित इलाकों में कोई नुकसान हुआ है या नहीं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: बस में टिकट को लेकर जेल वार्डन और कंडक्टर के बीच बहस, किया लहूलुहान, देखें वीडियो

नाराज ड्राइवरों और कंडक्टरों ने खमानो हाईवे किया जाम,...

Punjab News: इंसानियत शर्मसार, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पिता का कत्ल

फरीदकोटः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने...

Jalandhar News : दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो 

जालंधर, ENS: शहर के रामामंडी इलाके में देर रात...

Punjab News: बस में टिकट को लेकर जेल वार्डन और कंडक्टर के बीच बहस, किया लहूलुहान, देखें वीडियो

नाराज ड्राइवरों और कंडक्टरों ने खमानो हाईवे किया जाम, यातायात प्रभावित फतेहगढ़ साहिबः मोहाली से लुधियाना जा रही जुझार बस...

Punjab News: गुरु पर्व पर सजा गुरुद्वारा श्री बेर साहिब, आज नतमस्तक होंगे केंद्रिय मंत्री शिवराज चौहान, देखें वीडियो

श्री गुरु नानक देव जी ने यहां किया था 14 साल का जीवन व्यतीत सुल्तानपुर लोधीः ऐतिहासिक शहर सुल्तानपुर लोधी...

Punjab News: गुरु पर्व पर श्री दरबार साहिब में उमड़ी संगत, मनाया जाएगा विशेष समारोह, देखें वीडियो

अमृतसरः पहली पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व को लेकर आज सचखंड श्री हरिमंदर साहिब...

Punjab News: इंसानियत शर्मसार, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर पिता का कत्ल

फरीदकोटः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बेटे ने बुजुर्ग...