नई दिल्ली: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए डेटशीट जारी कर दी है। जो छात्र बोर्ड परीक्षाओं में बैठने वाले हैं, वे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://rajeduboard.rajasthan.gov.in/ पर जाकर टाइमटेबल चेक कर सकते हैं।
राजस्थान: 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024
कक्षा 10 के लिए परीक्षाएं 7 से 30 मार्च 2024 के बीच आयोजित होने वाली हैं। जबकि कक्षा 12 के लिए परीक्षाएं 29 फरवरी से शुरू होंगी और 4 अप्रैल तक जारी रहेंगी। दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षाएं सुबह 8:30 बजे से प्रातः 11:45 बजे तक आयोजित की जाएंगी ।
