HomeEntertainmentबच्चों के हिंदू नाम रखने पर Troll हुए Youtube Arman Malik, पहली...

बच्चों के हिंदू नाम रखने पर Troll हुए Youtube Arman Malik, पहली पत्नी ने फैंस को दिया करारा जवाब

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: यूट्यूबर सिंगर अरमान मलिक अपनी 2 शादियों के लिए फेमस है। वो चंडीदढ़ में अपनी दोनों पत्नी पायल और कृतिका और 5 बच्चों के साथ रहते हैं। अक्सर इनके परिवार पर सवाल उठते रहते हैं। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें भला-बुरा बोलते हैं। हाल में पायल तीसरी बार मां बनी हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम रुद्र रखा है। इसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरु कर दिया है।

यूजर्स का कहना है कि मलिक परिवार ने लोगों को दिखाने के लिए हिंदू नाम रखे हैं। नहीं तो डॉक्यूमेंट्स में सभी बच्चों के नाम मुस्लिम है। इस सवाल पर पायल नाराज हो गई हैं। उन्होंने अपने व्लॉग में इसका जवाब दिया है। पायल ने सीधे शब्दों में कहा कि वो अपने बच्चों का क्या नाम रखा है ये उन्हें किसी को बताने की जरुरत नहीं है।

यूजर ने उठाए सवाल

एक यूजर ने सवाल किया है कि – ‘इन लोंगों ने अपने चारों बच्चों को डॉक्यूमेंट में नाम मुस्लिम रखा है। हिंदुओं को खुश करने के लिए घर का नाम हिंदु भगवान के नाम पर रख गया है’। चीकू ही बच गया क्योंकि वो इनकी दूसरी शादी से पहले पैदा हुआ था।

इसका जवाब देते हुए पायल ने कहा कि – ‘हमें जो नाम पसंद आए हमने अपने बच्चों के लिए वो नाम रखा है। डॉक्यूमेंट नाम क्या है या फिर घर में बुलाए जाने वाले नाम क्या है वो किसी को क्लेरिफाई करने की जरुरत नहीं है’। हमें जो नाम पसंद आए हैं हमने वो रखा है जैसे कि जैद, अयान, और तूबा, कृष्णा, कियारा पृथ्वी।

भगवान ने सबको एक नाक, दो कान, दो आंखें दी हैं। सबको एक जैसा बनाया है। जब ऊपर वाला सबको एक जैसा बनाता है तो हम बांटने वाले कौन होते हैं।

ऑनलाइन मिल रही नफरत

पायल ने आगे अपना दर्द बताते हुए कहा कि – ‘किसी को गाली देकर क्या मिलता है। रिश्ते ऐसे नहीं बनते हैं। बहुत मुश्किल से मिलते हैं मुझे पता है न मेरे मां न बाप-भाई-बहन कोई नहीं है। कुछ भी नहीं है कोई भी नहीं है। मैं समझती हूं रिश्तेदार क्या होते हैं। बीमारी जन्मदिन त्योहार पर हर किसी को चाहिए होते हैं। रिश्तेदार अपनी रिश्तेदारी मत खराब करो। सोशल मीडिया पर नफरत फैलाना बंद करो’।

‘कुछ नया करो, एक दो दिन देखेंगे। फिर बंद कर देंगे। बस ये बुरा भला बोलना छोड़ देंगे। लोग हमारे कमेंट में बच्चों को बद्दुआ देते हैं ये कितना बड़ा पाप है’। बता दें कि यूट्यूबर अरमान मलिक का असली नाम संदीप सिंह है। वो खुद बता चुके हैं कि वो हिंदू और हिसार। हरियाणा की जाट कम्यूनिटी से वो ताल्लुक रखते हैं। अरमान मलिक उनका स्क्रीन नेम है। यूट्यूबर दोनों पत्नियों के साथ बिग बॉस ओटोटी में भी पार्टीसिपेट कर चुका है।

 

 

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -