Girl in a jacket
Homeतीर्थ कुंड में नहाने गया व्यक्ति डूबा, हुई मौत

तीर्थ कुंड में नहाने गया व्यक्ति डूबा, हुई मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जींद : पांडू पिंडारा में स्थित पिंडतारक तीर्थ पर गत दिवस अमावस्या के मौके पर पिंड दान करने के लिए आए हिसार निवासी एक युवक की तीर्थ में स्नान करने दौरान डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल निवासी हिसार जिले के नारनौंद के तौर पर हुई है। मामले की सूचना पाकर थाना सिविल लाइन पुलिस अस्पताल पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पहुंचाया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों के बयानों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।

नारनौंद निवासी राहुल सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर अपनी दोस्तों के साथ गांव पांडू पिंडारा में स्थित ऐतिहासिक पिंडतारक तीर्थ पर पिंडदान करने के लिए आया हुआ था। वह यहां पिंडदान से पहले तीर्थ कुंड में नहाने के लिए उतरा तो रेलिंग को पार कर आगे निकल गया। कुंड में पानी का स्तर ज्यादा गहरा था और राहुल इसका अनुमान नहीं लगा पाया। जिसके चलते वह कुंड में गहरे पानी के अंदर डूबने लगा। जहां वहां पर स्नान कर रहे अन्य श्रद्धालुओं ने राहुल को डूबते देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया।

इस पर गोताखोरों की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तथा राहुल को कुंड से निकाल कर उपचार के लिए जींद के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डाक्टर ने जांच दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक 6 माह पहले ही उसके पिता की मौत हुई थी। थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -