HomeEntertainmentहमीरपुर के यशोवर्धन अत्री एवं नालागढ़ की तमन्ना शर्मा का एशियन योगासन...

हमीरपुर के यशोवर्धन अत्री एवं नालागढ़ की तमन्ना शर्मा का एशियन योगासन प्रतियोगिता के लिए चयन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
बददी/ सचिन बैंसल: योगा फेडरेशन ऑफ़ इंडिया की ओर से गुवाहाटी असम में 48वीं राष्ट्रीय योग आसन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक धूमधाम से संपन्न हुई। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल योग एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष आचार्य महेंद्र शर्मा एवं राष्ट्रीय कोच योगाचार्य रमन शर्मा के नेतृत्व में हिमाचल के 36 चुने हुए खिलाड़ियों ने भाग लिया जबकि पूरे देश के 30 राज्यों के 900 चुने हुए खिलाड़ियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता से वापस लौटे आचार्य महेंद्र शर्मा एवं योग आचार्य रमन कुमार ने बताया कि हिमाचल के हमीरपुर जिले से यशोवर्धन अत्री एवं सोलन जिले से नालागढ़ की तमन्ना शर्मा का चयन एशियन योग आसन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता  अगले वर्ष जून में सिंगापुर में होगी। आचार्य महेंद्र शर्मा, योगाचार्य रमन कुमार, बिमला शर्मा, अनु चंदेल, सुनील शर्मा, रितु शर्मा, चंदन पुजारी, मैडम गोल्डी, मंजू रोहिल्ला, समैथा सैनी, अंजना, हरनींश,दीपिका, ममता, सपना, अनु शर्मा, ऋषि कुमार आदि सैकड़ो लोगों ने इन बच्चों एवं उनके माता-पिता एवं गुरुजनों को बधाई दी। इससे पहले भी स्वामी विवेकानंद योग साधना के बच्चे अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मैडल जीत चुके हैं।
- Advertisement - spot_img
- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -