ऊना/ सुशील पंडित : बड़ूही के पास स्थित नंदपुर गांव में बुधवार को एक कार ने मोटरसाइकल सवार महिला और उसके मित्र को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा की फतेहपुर तहसील में धमेटा गांव की सीरत पुत्री सुरजीत सिंह अपने एक मित्र के साथ मोटरसाइकल पर चंडीगढ़ जा रही थी। जब वह ऊना के नंदपुर गांव पहुंची तो एक तेजरफ्तार कार ने मोटरसाइकल को टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर गिरे और चोटिल हो गए। अंब पुलिस ने सीरत की शिकायत पर कार चालक राजेश्वर पुत्र जसवंत सिंह निवासी नंदपुर तहसील अम्ब जिला ऊना के खिलाफ अभियोग भारतीय दंड संहिता की धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नंदपुर में महिला और उसका दोस्त दुर्घटना में घायल
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -