Girl in a jacket
HomeHimachalदेहलां के पास कैंटर ने एचआरटीसी बस को मारी टक्कर

देहलां के पास कैंटर ने एचआरटीसी बस को मारी टक्कर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : देहलां गांव के पास बने सोनी ऐरीना होटल के पास मंगलवार को धर्मशाला रूट की एक एचआरटीसी बस की कैंटर ने भिड़ंत हो गई। प्राप्त जानकारी के अऩुसार बस चालक ने कैंटर चालक के विरुद्ध मैहतपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। बस के ड्राइवर कर्म सिंह पुत्र देसराज निवासी ठंगर तहसील ज्वाली जिला कांगड़ा ने अपनी शिकायत में कहा है कि कैंटर तेज रफ्तार में था और उसके ड्राइवर ने गलत दिशा से आकर बस को टक्कर मार दी। जिससे बस के परिचालक को काफी चोटें आई हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कैंटर चालक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी का नाम राज कुमार पुत्र तिलक राज निवासी गांव लोअर पंजावर तहसील हरोली बताया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -