Girl in a jacket
HomeBreaking Newsमां ने नहीं परोसा स्वादिष्ट खाना तो बेटे ने दी खौफनाक सजा

मां ने नहीं परोसा स्वादिष्ट खाना तो बेटे ने दी खौफनाक सजा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ठाणे जिले में एक शख्स को उसकी मां ने स्वादिष्ट खाना नहीं खिलाया तो दोनों के बीच बहस शुरू हो गई ये बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपी बेटे ने अपनी 55 वर्षीय मां की दरांती से हत्या कर दी पुलिस ने बताया कि के मुताबिक ये घटना रविवार शाम की बताई जा रही है जब जिले की मुरबद तालुका के वेलू गांव में आरोपी ने अपनी मां को मौत के घाट उतारा दिया 

जानकारी के मुताबिक आरोपी बेटा और उसकी मां में अक्सर घरेलू मसलों को लेकर झगड़ा होता रहता था रविवार को भी उन दोनों के बीच ऐसा ही झगड़ा हुआ पुलिस ने FIR के हवाले से बताया कि इसी झगड़े के दौरान बेटे ने मां पर स्वादिष्ट खाना ने खिलाने का आरोप लगाया FIR में आगे बताया गया है कि इसी दौरान गुस्से में  बेटे ने दरांती से अपनी मां की गर्दन पर हमला बोल दिया और वो वहीं गिर गई इस हमले में महिला की मौत हो गई

मां को मारने के बाद ले लिया नींद की गोलियों का ओवरडोज

जानकारी के मुताबिक इस घटना की जानकारी जैसे ही पड़ोसियों को मिली तो उन्होंने पुलिस को इसके बारे में सूचित किया आनन-फानन में महिल को तुरंत गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका पोस्टमॉर्टम भी हुआ इस घटना के बाद आरोपी ने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया और उसे भी उसके रिश्तेदारों ने होस्पिटल में भर्ती करा दिया ऐसे में अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई हैहालांकि सोमवार को आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -