Haryanaटेक-महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड को गोलियां मारने का वीडियो आया सामने,...

टेक-महिंद्रा के पूर्व एशिया हेड को गोलियां मारने का वीडियो आया सामने, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फरीदाबादः हरियाणा में टेक महिंद्रा कंपनी के पूर्व एशिया हेड परमजीत धनखड़ (45) हत्याकांड का सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें आरोपी मोनू शर्मा परमजीत को घर के अंदर और बाहर गोलियां मारते दिखाई दे रहा है। मोनू ने फरीदाबाद में धनतेरस की रात परमजीत पर एक पिस्टल से 15 राउंड फायर किए। जिनमें से 9 गोलियां परमजीत को लगीं और उनकी मौत हो गई।

वारदात के दौरान चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परमजीत की बहन उसे बचाने के लिए आई। आरोपी ने उसके सामने ही पिस्टल की मैगजीन बदलकर परमजीत को दोबारा गोलियां मारी। परमजीत मूल रूप से हिसार का रहने वाले थे और सिंगापुर की एक कंपनी में चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) के पद पर तैनात थे।

6 नवंबर की रात करीब 9 बजे आरोपी मोनू शर्मा सेक्टर 21सी में बिल्डिंग के गेट पर आता है और परमजीत को बुलाने लगता है। तब परमजीत अपने बेटे के साथ बाहर आता है। जिसके बाद बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में दोनों के बीच बहस होती है और इसके बाद मोनू फायर कर देता है।

परमजीत का बेटा जैसे ही आरोपी को हाथ दिखाकर चुप रहने के लिए बोलता है। वह जेब में रखी लोडेड पिस्टल निकालकर परमजीत पर गोलियां चलानी शुरू कर देता है। इस दौरान बेटा शौर्य वहां से भागता है और चीखने -चिल्लाने लगता है।

परमजीत को अंदर ही 4 से 5 गोलियां लग चुकी होती हैं। फिर भी वह अपनी जान बचाने के लिए बिल्डिंग से बाहर भागता है। वह बाहर का गेट बंद करने की कोशिश करता है। लेकिन गोलियां लगने के कारण बंद नहीं कर पाता है। इस दौरान मोनू शर्मा गाली देते उस पर गोलियां चलाता है।

परमजीत को उसकी बहन उठा रही होती है। मोनू को लगता है कि ये उसकी पत्नी है। वो उसी के सामने गोलियां मारने के बाद बोलता है- दिवाली मुबारक हो विधवा। जिसके बाद वह फिर से अपनी पिस्टल को लोड करता है और चीखते हुए कहता है कि आज सबको मारकर जाऊंगा। इसके बाद वो वहां से भाग जाता है।

हत्याकांड का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 की टीम उससे पूछताछ कर सबूत जुटाने में लगी हुई है। पुलिस द्वारा अभी तक आरोपी के पास से अब तक दो पिस्टल, तीन मैगजीन और 67 कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी की निशानदेही पर 6 कारतूस वाली एक मैगजीन भी मिली है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

‘मैं सुंदर नहीं दिखती हूं, मुझे मर जाना चाहिए’ , NEET छात्रा ने 3 बार किया Suicide Attempt

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

हरियाणा सरकार ने राज्य के सफाई कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, वेतन में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और सफाई...

ASI ने की आत्महत्या, सर्विस स्टेशन में फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

करनालः हरियाणा के करनाल में पुलिस महकमे को झकझोर...

Punjab News: जमीन के विवाद को लेकर अंधाधुंध गोलीबारी, JCB से स्लैब को तोड़ा, देखें CCTV

अमृतसरः कमिश्नरेट के इलाके में जमीन विवाद को लेकर...

Air India की फ्लाइट को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, टॉयलेट में मिला था हाथ से लिखा नोट

नई दिल्ली: कोलकाता-मुंबई एयर इंडिया फ्लाइट को हाईजैक करने...

‘मैं सुंदर नहीं दिखती हूं, मुझे मर जाना चाहिए’ , NEET छात्रा ने 3 बार किया Suicide Attempt

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही 19 वर्षीय एक छात्रा ने पिछले...

हरियाणा सरकार ने राज्य के सफाई कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, वेतन में की बढ़ोतरी

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के कल्याण की दिशा में कई बड़े कदम उठाते...

ASI ने की आत्महत्या, सर्विस स्टेशन में फंदे पर लटका मिला शव, पत्नी के साथ चल रहा था विवाद

करनालः हरियाणा के करनाल में पुलिस महकमे को झकझोर देने वाली एक दुखद घटना सामने आई है। मधुबन पुलिस...

Punjab News: जमीन के विवाद को लेकर अंधाधुंध गोलीबारी, JCB से स्लैब को तोड़ा, देखें CCTV

अमृतसरः कमिश्नरेट के इलाके में जमीन विवाद को लेकर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। जिसमें दो दर्जन...