Girl in a jacket
HomeHimachalवशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल, ऊना में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं रचनात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों के लिए ‘हिंदी पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता’ तथा कक्षा पाँचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘सलाद मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।
हिंदी पोयम रेसिटेशन प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आत्मविश्वास, उच्चारण शुद्धता एवं अभिव्यक्ति कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्ट्रॉबेरी ग्रुप (कक्षा पहली) से बबनीत कौर एवं शिवांशी शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि इविका द्वितीय एवं समायरा तथा कृषव राणा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से अभिधा रावल प्रथम, धारवी शर्मा एवं अयांश ठाकुर द्वितीय तथा वान्या तृतीय स्थान पर रहीं।
एप्पल ग्रुप (कक्षा तीसरी) से सुहानी प्रथम, आद्या गुप्ता एवं अमाहिरा वशिष्ट द्वितीय तथा जैस्मिन तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा चौथी से नैऋति शर्मा एवं प्रिशा शर्मा प्रथम, सक्षम शर्मा एवं कृषिका खन्ना द्वितीय तथा आयुष वशिष्ट, रूही रहल एवं अक्षिता तृतीय स्थान पर रहे। सलाद मेकिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मौसमी फलों एवं सब्जियों का प्रयोग कर आकर्षक, पौष्टिक एवं सृजनात्मक सलाद तैयार किए।
ऑरेंज ग्रुप से परिधि राणा, प्राक्षी राणा, माही कौशल एवं कीर्ति परमार प्रथम स्थान पर रहे। नव्या कौशल, दिशिका, अवलीन कौर, कीरत कौर, सुमन, कनिष्का, मनप्रीत कौर एवं कन्वी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अकीरादीप, रचित शर्मा, रियांश ठाकुर, काशवी भारद्वाज, श्रेया शर्मा, हारविका चौधरी, अमायरा एवं पायल चौधरी तृतीय स्थान पर रहे।
मैंगो ग्रुप से अंतरा, अनन्या चब्बा, दिलप्रीत एवं अंशप्रीत प्रथम स्थान पर रहे। अश्मित कौर, वानिका कुमारी, प्रिशा ठाकुर, अनेघा शर्मा, बानिया जोशी, नवनीत कौर, समृद्धि पांडा एवं ईशा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सानवीं, पीहू शर्मा, अंजिका राणा एवं अर्पिता शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। मेलन ग्रुप से ईशान्वी, अर्शिया चब्बा, सिमर कौर, जनिशा सिंह, श्रद्धा, अंशिका, इनायत राणा एवं हरनीत कौर प्रथम स्थान पर रहे। आरव, केशव एरी, कुलजीत, अमोदिता भारद्वाज, धृति शर्मा, दिवजोत कौर, मान्या शर्मा एवं तमन्ना साहू द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि मन्नतप्रीत कौर, तनीषा धीमान, मन्नत शर्मा, हरगुन एवं इशिता जसवाल तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय के निदेशक अनुज वशिष्ट ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के आत्मविश्वास, सृजनात्मकता और प्रस्तुतीकरण कौशल को विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल विद्यार्थियों की छिपी हुए प्रतिभा को उजागर करती हैं, बल्कि उन्हें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, टीम वर्क और अनुशासन का भी महत्वपूर्ण पाठ सिखाती हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -