Girl in a jacket
HomeNationalअनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, देखें...

अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुस्साए ग्रामीणों ने खराब सड़क को लेकर जताया गुस्सा, किया प्रदर्शन

देवासः शिप्रा बायपास स्थित रूपाखेड़ी के समीप रेलवे ब्रिज पर सुबह भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क की खामियों और राहत कार्य में देरी का आरोप लगाते हुए करीब 2 घंटे तक चक्काजाम किया। अधिकारियों और स्थानीय विधायक की समझाइश के बाद जाम समाप्त किया गया।

जानकारी मुताबिक, नायता पुवाल्डा निवासी हैदर (40), अंसार और इमरान शनिवार सुबह इंदौर काम पर जाने के लिए बाइक से निकले थे। तीनों मोटर निकालने का काम करते हैं। सुबह करीब 8:30 बजे रूपाखेड़ी रेलवे ब्रिज पर इंदौर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ब्रिज पर सड़क ऊंची-नीची होने के कारण कार असंतुलित हो गई। करीब 100 फीट तक बेकाबू दौड़ने के बाद कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में हैदर और अंसार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल इमरान को इंदौर रेफर किया गया है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उनका आरोप था कि एंबुलेंस और अन्य राहत सेवाएं समय पर नहीं पहुंचीं। घायलों और मृतकों को निजी वाहनों तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा। इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। चक्का-जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

सूचना मिलने पर एसडीएम अभिषेक शर्मा, ट्रैफिक डीएसपी, सीएसपी सुमित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में विधायक मनोज चौधरी ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाया। सड़क की खामियों की जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।

 

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -