नई दिल्ली: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। दुश्मन देशों को कड़ा संदेश देते हुए उन्होंने साफ किया है कि पहलगाम आतकंवाद हमले के बाद पाकिस्तान की हरकतों के जबाव में भारत ने जो आक्रामक सैन्य रुख अपनाया था। वह आज भी बरकरार है। सेना प्रमुख ने कहा कि – ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए पूरी तरह तैयारी कर रहा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए जनरल द्विवेदी ने जोर देकर कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है। वर्तमान स्थिति को सिर्फ अस्थायी रुप से युद्ध पर विराम समझा जाना चाहिए। उन्होंने सीधे तौर पर पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि यदि जरुरत पड़ी तो सिर्फ थल सेना ही नहीं बल्कि भारतीय वायुसेना और नौसेना भी एक नए सैन्य अभियान के लिए चौबीसों घंटे मुस्तैद है।
सेनाओं की तैयारियों का किया जिक्र
सेना प्रमुख ने आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरुप और सेनाओं की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि – भारतीय सेना और तीनों सेवाएं ऑपरेशऩ सिंदूर 2.0 के लिए बेहतरीन तैयारी कर रही है। यदि अगर ऐसा करने की जरुरत पड़ती है तो और भी तैयारी होगी। वर्तमान में हमारा ध्यान तीनों सेनाओं के बीच आपसी तालमेल को बढ़ाने और अगले दौर के युद्ध के लिए खुद को चौबीसों घंटे लैस करने पर है।
उन्होंने आगे कहा कि – आज युद्धक्षेत्र इतना पारदर्शी हो चुका है कि हर हलचल की खबर दूसरी ओर की होती है इसलिए हमें अपने तैनाती, रणनीतिक उपयोग और सीमावर्ती इलाकों में अपने सैनिकों के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद एक्टिव रहना होगा।
जनरल द्विवेदी ने इंफ्रॉमेशन वॉरफेयर यानी सूचना युद्ध पर भी अपने विचार शेयर किए। उन्होंने कहा कि यह युद्ध तभी सफल होता है जब पूरा देश एक साझा नैरेटिव के पीछे एकजुट होता है। उन्होंने कहा कि – सूचना युद्ध तभी सफल हो सकता है। जब तक पूरा देश एक साथ आए और जानकारी देने वाले लोगों पर भरोसा करें। यदि ऐसा होता है तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जो देश एक-दूसरे पर भरोसा करता है वो हमेशा युद्ध जीतता है।

