Himachalऊना: 7.22 करोड़ की लागत से होगा तटीकरण, रुकेगा 158 हैक्टेयर...

ऊना: 7.22 करोड़ की लागत से होगा तटीकरण, रुकेगा 158 हैक्टेयर भूमि कटाव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सर नाले के तटीकरण से करीब चार दशक पुरानी मांग हुई पूरी- मुकेश अग्निहोत्री

ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के पंजावर में सर नाले के तटीकरण के शिलान्यास मौके पर कहा कि तटीकरण के चलते पंजावर क्षेत्र की करीब 4 दशक पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजावर में सर नाले के तटीकरण के कार्य पर 7.22 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। नाले में बरसात के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता थां लेकिन अब नाले के तटीकरण के कारण बरसात के दौरान बाढ़ जैसी दिक्कतों से परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि नाले के तटीकरण के कारण 158 हेक्टेयर भूमि संरक्षित होगी। बाढ़ निकासी तटबांध की कुल लंबाई 8460 मीटर होगी। इस कार्य से 102 घरों को भी लाभ होगा।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली प्रदेश में विकास का मॉडल बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इसी कड़ी में हाल ही में 32 करोड़ का टेंडर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पानी की समस्या से निपटने के लिए 15 और ट्यूबवैल लगाए जाएंगे और दर्जनों टैंको का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरोली विस के विभिन्न स्थानों पर बनने वाले टैकों का निर्माण सितंबर माह से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। 
उपमुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि हरोली हल्के में डेढ़ साल के भीतर पेयजल और सिंचाई जल को लेकर कोई कमी नहीं होगी। क्षेत्र में भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए लगभग 70 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जाएगी। क्षेत्र में मौजूद 122 तालाबों पर इसके तहत व्यय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पूर्ण करने की योजना का प्रारूप तैयार कर लिया गया है। उन्होंने लोगों से पानी को संरक्षित करने की अपील की ताकि आगे जाकर हमारी आने वाली पीढ़ी को पानी की समस्या न हों।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पंजावर में जनसभा के दौरान कहा कि बीते एक माह में हरोली विधानसभा क्षेत्र में 15 विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 53 लाख 53 हजार रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इन विकासात्मक कार्यों के तहत मुख्यमंत्री ग्राम पथ योजना के तहत सम्पर्क से बाबा रंगी राम तक पक्का रास्ता बनाने के लिए 10 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। 
उन्होंने बताया कि दुलैहड़ के वार्ड नं 1 में शमशानघाट में इंटरलोक काॅटयार्ड तथा पंजावर में करनैल, जरनैल सिंह के घर से अश्वनी कुमार के घर तक एंबुलैंस रोड़ के लिए 5-5 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। रोड़ा में गौरख से नाले तक के लिए ड्रेनेज सिस्टम के लिए 65 हजार रूपये तथा वार्ड नम्बर 4 में खेल मैदान व सराये की मरम्मत के लिए 2 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। सलोह के वार्ड नं 1 में देवराज, सोहन लाल तथा शाम लाल के घर के समीप सार्वजनिकों स्थलों पर 35,328 रूपये की तीन सोलर लाईटें स्वीकृत की गई हैं।चंदपुर के वार्ड 2 में सतीया माता मंदिर तक पक्का रास्ता बनाने के लिए 2 लाख 50 हजार रूपये स्वीकृत किए गए हैं। नंगनोली के वार्ड 5 में महिला मंडल भवन के लिए 5 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड नम्बर 2 में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के लिए 4 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुलैहड़ में लालूवाल-गाहुआ-दुलैहड़ के लिए सम्पर्क मार्ग हेतू 10 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। धर्मपुर में ब्रिज भूषण के घर के समीप सोलर लाईट लगाने के लिए 11,776 रूपये स्वीकृत किए गए हैं। गोंदपुर जयचंद के वार्ड 4 में बैहली मोहल्ला में सामुदायिक केंद्र बनाने के लिए 6 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। हीरा नगर में राजीव सेवा केंद्र बनाने के लिए 3 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पथ परिवहन निगम बीओडी के सदस्य रणजीत राणा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने 40 साल पुरानी मांग को पूरा कर स्थानीय लोगों को लाभान्वित किया है। उन्होंने विभिन्न स्थानीय मांगों से भी उपमुख्यमंत्री को अवगत करवाया।इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं आरटीए के सदस्य अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस महासचिव प्रमोद कुमार, हरोली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टु, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जन प्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...