Girl in a jacket
HomeNationalपटरी से उतरी Ujjain Express Train, 20 फुट हवा में लटका डिब्बा,...

पटरी से उतरी Ujjain Express Train, 20 फुट हवा में लटका डिब्बा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऋषिकेशः उत्तराखंड के ऋषिकेश में देर रात उज्जैन एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास खांड गांव क्षेत्र में ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय ट्रेन में कोई यात्री सवार नहीं था। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ट्रेन की नियमित मेंटेनेंस के दौरान यह हादसा हुआ। घटना स्थल पर पहुंचे रेलवे पुलिस (GRP) ने भीड़ को हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया। हादसा इतना भयानक था कि एक बोगी पटरी से बिल्कुल अलग होकर पलट गई और करीब 20 फुट तक ट्रैक से बाहर लटक गई।

हादसे की आवाज सुनकर खांड गांव के आसपास के लोग सहम गए और वह घटनास्थल की ओर दौड़े। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन में जीआरपी, पुलिस और स्टेशन प्रशासन मौके पर पहुंचा। घटना के बारे में जानकारी जुटाई। फिलहाल यह नहीं पता चला है कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ की यह हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद पूरे ट्रेन के मूवमेंट को लेकर भी कई सवाल खड़े हो गए हैं। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था। बता दें कि बीते दिनों लगातार ट्रेन हादसों के मामले सामने आ रहे हैं।

सोमवार को सासाराम में एक ट्रेन में आग लग गई। इससे पहले रविवार को भी एमपी में राजधानी एक्सप्रेस में आग लग गई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि नियमित रखरखाव के दौरान ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे यह हादसा हुआ। वहीं पूरी ट्रेन की आवाजाही को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं। आरोप है कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ढाई घंटे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। वहीं दुर्घटना के बाद पटरियों पर भारी भीड़ जमा हो गई। GRP (सरकारी रेलवे पुलिस) के जवानों ने मोर्चा संभाला और लोगों को घटनास्थल से हटाया। फिलहाल रेलवे विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

रेलवे का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले सोमवार को ही सुबह 6 बजे सासाराम रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक सासाराम से आरा होकर पटना को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में अचानक आग लगने से प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि बाद में आग पर काबू पा लिया गया। वहीं रविवार को एक अन्य मामले में तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एक कोच में आग लग गई। ये घटना रतलाम जिले के आलोट स्टेशन के पास हुई। जिस कोच में आग लगी उसमें 68 यात्री सवार थे। हालांकि इसमें भी कोई हताहत नहीं हुई।

- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -