Girl in a jacket
HomeNationalतालाब पर Birthday Party करने गए युवकों के साथ हुआ हादसा, 2...

तालाब पर Birthday Party करने गए युवकों के साथ हुआ हादसा, 2 की मौत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छिंदवाड़ाः शहर के ग्राम कोठीदेव 11/12 नंबर ओपनकास्ट खदान के पास स्थित तालाब में 2 बच्चों के डूबने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 7-8 युवकों का समूह यहां जन्मदिन की पार्टी करने पहुंचा था, जिनमें से कुछ तालाब में नहाने उतरे। नहाने के दौरान करीब 16 और 17 वर्ष के 2 किशोर गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही जुन्नारदेव थाना प्रभारी जे. मसराम, उप थाना प्रभारी मुकेश डोंगरे और चौकी प्रभारी अंजना मरावी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पानी की अधिक गहराई और रात के अंधेरे के कारण बुधवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था। गुरुवार सुबह दोबारा सर्च अभियान शुरू कर एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद पीड़ित परिवारों में गहरा शोक है।

- Advertisement -
- Advertisement - Punjab Government
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -