Himachal Govt
NationalSocial Media पर हुए विवाद को लेकर भिड़ें 2 पक्ष, चली गोलियां...

Social Media पर हुए विवाद को लेकर भिड़ें 2 पक्ष, चली गोलियां और पत्थर, 4 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हापुड़: कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बदनौली में नई उम्र के लड़कों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंट और गांव की गली में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों में पहले गाली-गलौज, फिर पथराव और बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी देते हुए हापुड़ एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बदनौली में दो पक्षों में बवाल हो गया था।

गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद बाद में पत्थरबाजी और फायरिंग तक पहुंच गया। एक पक्ष द्वारा रायफल से फायरिंग की बात सामने आई है। इस घटना में दीपक और गोलू को बाजू में गोली लगी है, जबकि महिला मुनेश और बंटी को पथराव में चोटें आई हैं। चारों को पहले इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लाया गया था, जहां से हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसपी ने बताया कि फिलहाल चारों घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने विवाद की वजह का खुलासा करते हुए बताया कि यह पूरा मामला नई उम्र के लड़कों का है।

दोनों पक्षों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे पर कमेंट करने और गांव के अंदर आने-जाने के रास्ते को लेकर पहले से तनातनी चल रही थी, जिसके चलते आज गली में आमना-सामना होने पर विवाद बढ़ गया और फायरिंग तक की नौबत आ गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है। एसपी ने बताया कि घायलों से पूछताछ की जा रही है और पूछताछ में जो भी अन्य नाम प्रकाश में आएंगे उनकी तत्काल गिरफ्तारी कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

थाने से 500 मीटर दूर Fitness Center से 36 सेकेंड में AC का आउटडोर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

मुरादनगर: गाजियाबाद के मुरादनगर में चोरों ने महज 36...

शिक्षा मंत्री ने केंद्र के सामने उठाए ये मुद्दे

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में...

Punjab News: जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, देखें वीडियो

पठानकोटः जन्माष्टमी का त्योहार जहां आज पूरे देश में...

इंजीनियरिंग छोड़ Youtuber बने Nitish Rajput, अब ले सकते हैं Bigg Boss 20 में Entry!

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का Most Controversial Show...

Punjab News: सास के निधन पर बहुओं ने पेश की नई मिसाल, देखें वीडियो

लुधियानाः गांव प्रताप सिंह वाला में सास की मौत...

थाने से 500 मीटर दूर Fitness Center से 36 सेकेंड में AC का आउटडोर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

मुरादनगर: गाजियाबाद के मुरादनगर में चोरों ने महज 36 सेकेंड में फिटनेस सेंटर के बाहर लगा एसी का आउटडोर...

शिक्षा मंत्री ने केंद्र के सामने उठाए ये मुद्दे

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट (कैन) उर्वरक की उपलब्धता न होने के...

Punjab News: जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, देखें वीडियो

पठानकोटः जन्माष्टमी का त्योहार जहां आज पूरे देश में बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया जा रहा है। वहीं...

इंजीनियरिंग छोड़ Youtuber बने Nitish Rajput, अब ले सकते हैं Bigg Boss 20 में Entry!

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का Most Controversial Show बिग बॉस फिर से वापसी कर रहा है। बिग बॉस...