Himachal Govt
LudhianaPunjab News: सास के निधन पर बहुओं ने पेश की नई मिसाल,...

Punjab News: सास के निधन पर बहुओं ने पेश की नई मिसाल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः गांव प्रताप सिंह वाला में सास की मौत के बाद घर से अर्थी निकाले जाने दौरान बहुओं ने एक नई मिसाल कायम की। दरअसल, दोनों बहुओं ने अपनी सास की अर्थी को आगे से अपने कंधों पर उठाया, जबकि दोनों बेटों ने पीछे से कंधा लगाकर मां को अंतिम विदाई दी। धार्मिक रीति रिवाज निभाने के बाद अंतिम यात्रा की शुरुआत में समाज की पुरानी मान्यताओं को दरकिनार करते हुए सुखदेव कौर की दोनों बहुओं मनप्रीत कौर और राजवीर कौर ने अपनी सास की अर्थी को आगे से अपने कंधों पर उठाया, जबकि बेटे यादविंदर सिंह और गुरविंदर सिंह पीछे से सहारा बने।

पार्थिव शरीर को एंबुलेंस में सम्मानपूर्वक रखा गया और पूरे वाहन को फूलों से सजाया गया। घर से कुछ दूर तक बहुओं ने सास की अर्थी को कंधा दिया और उसके बाद शव हारमनी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल फिरोजपुर की मैनेजमेंट के हवाले कर दिया। गांव प्रताप सिंह वाला के सरपंच गुरमेज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को फिरोजपुर के मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया। दरअसल, मृतक सुखदेव कौर ने 10 साल पहले मरणोपरांत शरीर दान करने का फैसला किया था। उन्होंने बाकायदा इसके लिए फॉर्म भर दिया था। परिवार ने भी एफिडेविट दिया था कि उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। जिसके बाद शव लेकर अस्पताल की मैनेजमेंट फिरोजपुर के लिए रवाना हुई। मेडिकल कॉलेज में अब उनके शव पर स्टूडेंट्स प्रैक्टिकल करेंगे।

अंतिम यात्रा से पहले महिला सुखदेव कौर की आंखें भी दान की गई। आंखें डॉ रमेश सुपरस्पेशिलिटी आईएंड लेजर सेंटर को दी गई। उनकी आंखें भी किसी दृष्टिहीन को लगाई जाएंगी और वो भी दुनियां देख सकेंगे। सुखदेव कौर की हार्ट अटैक से मौत हुई तो बेटों यादविंदर सिंह व गुरविंदर सिंह ने डॉ रमेश सुपरस्पेशलिटी आई एंड लेजर सेंटर को फोन किया और मां की आंखों को ले जाने के लिए कहा। आई अस्पताल की टीम आई और उनकी आंखें लेकर चली गई। वहीं सुखदेव कौर ने एक सत्संग के दौरान डेरे में शरीर दान का संकल्प लिया था। जब उनकी मौत हुई तो बेटों ने डेरे की टीम से संपर्क किया।

हारमनी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल फिरोजपुर को शव लेने के लिए कहा। गुरुवार को अस्पताल की टीम शव लेने लुधियाना पहुंची। गांव प्रताप सिंह वाला के सरपंच गुरमेज सिंह कामरेड ने कहा कि इंसानी शरीर मृत्यु के बाद मिट्टी में मिल जाता है, लेकिन सुखदेव कौर का यह शरीर अब अमर हो गया है। वे बेहद सहृदय और मीठे स्वभाव की महिला थीं, जो हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहती थीं। उनके जाने से गांव को अपूरणीय क्षति हुई है, लेकिन उनके परिवार ने शरीरदान करके पूरे समाज को एक मिसाल दी है। उन्होंने आगे कहा कि शरीरदान की मुहिम बेहद सराहनीय है। इस पार्थिव देह पर हारमनी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल फिरोजपुर के छात्र प्रैक्टिकल करेंगे और बीमारियों पर शोध करेंगे, जो भविष्य में मानव जाति के इलाज के काम आएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Social Media पर हुए विवाद को लेकर भिड़ें 2 पक्ष, चली गोलियां और पत्थर, 4 घायल, देखें वीडियो

हापुड़: कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बदनौली में नई...

इंजीनियरिंग छोड़ Youtuber बने Nitish Rajput, अब ले सकते हैं Bigg Boss 20 में Entry!

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का Most Controversial Show...

Jalandhar News: हनुमान मंदिर को बाइक सवार चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर, जीटी रोड...

अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 9 नवजात बच्चे थे मौजूद, देखें वीडियो

महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर के एशियन हॉस्पिटल में आग लग...

चीनी की खुदरा कीमतों में आई भारी की गिरावट

नई दिल्ली: भारत में चीनी की खुदरा कीमतों में...

Social Media पर हुए विवाद को लेकर भिड़ें 2 पक्ष, चली गोलियां और पत्थर, 4 घायल, देखें वीडियो

हापुड़: कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बदनौली में नई उम्र के लड़कों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंट और...

इंजीनियरिंग छोड़ Youtuber बने Nitish Rajput, अब ले सकते हैं Bigg Boss 20 में Entry!

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का Most Controversial Show बिग बॉस फिर से वापसी कर रहा है। बिग बॉस...

Jalandhar News: हनुमान मंदिर को बाइक सवार चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर, जीटी रोड के मोहल्ला इस्लामाबाद में आज एक बार फिर से चोरों...

अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, 9 नवजात बच्चे थे मौजूद, देखें वीडियो

महाराष्ट्र: छत्रपति संभाजीनगर के एशियन हॉस्पिटल में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल के बच्चा वार्ड में...