Himachal Govt
Nationalथाने से 500 मीटर दूर Fitness Center से 36 सेकेंड में AC...

थाने से 500 मीटर दूर Fitness Center से 36 सेकेंड में AC का आउटडोर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुरादनगर: गाजियाबाद के मुरादनगर में चोरों ने महज 36 सेकेंड में फिटनेस सेंटर के बाहर लगा एसी का आउटडोर यूनिट चोरी कर लिया। चोर ऑटो से पहुंचे थे और यूनिट को ऑटो में रखकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात मुरादनगर थाने से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुई। सीसीटीवी से बदमाशों की पहचान हो गई है। हालांकि वे अभी तक पकड़े नहीं जा सके हैं।

मुरादनगर निवासी मुकुल चौधरी का थाने से करीब 500 मीटर दूर फिटनेस सेंटर है। 3 सितंबर की तड़के करीब 3 बजे दो चोर ऑटो लेकर पहुंचे। उन्होंने ऑटो सड़क पर खड़ा किया और करीब 20 कदम पैदल चलकर सेंटर के बाहर पहुंचे। दोनों ने एसी का आउटडोर यूनिट उठाया और उसे ऑटो में रख दिया। इसके बाद ऑटो लेकर मौके से फरार हो गए। पूरी चोरी की घटना करीब 36 सेकेंड में पूरी हो गई।

मुकुल चौधरी ने मुरादनगर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर वारदात हुई। पास में पुलिस चौकी भी है, इसके बावजूद चोर आसानी से चोरी कर फरार हो गए। डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने मुरादनगर थाना पुलिस को चोरों की तलाश के निर्देश दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और ऑटो के नंबर के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: DA को लेकर आज मान सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे...

Italy में सबसे लंबे समय तक रहने वाली पीएम बनी Giorgia Meloni, PM मोदी ने खास दोस्त को दी बधाई

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया...

Punjab News: एक दिन में सस्पेंड पुलिस कर्मी सहित 4 की मौत

बठिंडा: कोटशमीर गांव में उस वक्त मातम छा गया...

Punjab News: सरेआम युवक को किडनैप कर स्कॉर्पियो सवार फरार, देखें वीडियो

वीडियो जारी कर कहा- अब जंगल में एक ही...

Jalandhar News: युवक को थप्पड़ मारने के मामले में Traffic Police अधिकारी लाइन हाजिर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा जालंधर बाईपास के...

Punjab News: DA को लेकर आज मान सरकार कर सकती है बड़ा ऐलान

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार और कर्मचारियों के बीच चल रहे डीए विवाद के बीच मान सरकार ने कर्मचारियों को आज...

Italy में सबसे लंबे समय तक रहने वाली पीएम बनी Giorgia Meloni, PM मोदी ने खास दोस्त को दी बधाई

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को बधाई दी है। यह बधाई उन्होंने मेलोनी को...

Punjab News: एक दिन में सस्पेंड पुलिस कर्मी सहित 4 की मौत

बठिंडा: कोटशमीर गांव में उस वक्त मातम छा गया जब एक ही दिन में 4 लोगों की अप्रत्याशित मौत...

Punjab News: सरेआम युवक को किडनैप कर स्कॉर्पियो सवार फरार, देखें वीडियो

वीडियो जारी कर कहा- अब जंगल में एक ही शेर राज करेगा लुधियानाः साहनेवाल के नवां गांव के शिकायतकर्ता बाग...