Himachal Govt
Entertainmentइंजीनियरिंग छोड़ Youtuber बने Nitish Rajput, अब ले सकते हैं Bigg Boss...

इंजीनियरिंग छोड़ Youtuber बने Nitish Rajput, अब ले सकते हैं Bigg Boss 20 में Entry!

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मनोरंजन: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का Most Controversial Show बिग बॉस फिर से वापसी कर रहा है। बिग बॉस 20 इस बार 6 सितंबर से आने वाला है। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि इस बार बिग बॉस के घर में किस-किस को एंट्री मिलेगी। सामने आई लिस्ट में यूट्यूबर और एजुकेटर नीतीश राजपूत का नाम भी आया है। नीतीश राजपूत अपने एक रिसर्च बेस्ड ऑडियो और वीडियो के चलते पहले से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। यूट्यूबर का विवादों से गहरा नाता रह चुका है।

मशहूर कंटेंट क्रिएटर की होगी बिग बॉस में एंट्री

नीतीश राजपूत एक ऐसे मशहूर डिजिटल क्रिएटर हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। नीतीश सोशल पॉलिटिकल मुद्दों, गर्वनेंस, करंट अफेयर्स और एजुकेशन सिस्टम जैसे टॉपिक्स पर लंबे और एनालिटिकल वीडियो भी बनाते हैं। नीतीश हमेशा आम भाषा में जटिल मुद्दों को समझाते हैं। उनके कई ऐसे वीडियो भी हैं जो 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। आर्यन खान केस, ओडिशा ट्रेन हादसा, जैकलीन फर्नांडीज केस और भारतीय शिक्षा प्रणाली जैसे मुद्दों पर भी नीतीश अपनी राय रख चुके हैं।

पाकिस्तान सरकार ने किया था यूट्यूबर का चैनल ब्लॉक

नीतीश राजपूत का नाम मई 2025 में उस समय सुर्खियों में आया है। जब उन्होंने खुद यह बताया कि पाकिस्तान सरकार ने उनके यूट्यूब चैनल को वहां से ब्लॉक कर दिया है। इसका कारण था बलूचिस्तान पर बनाया गया एक वीडियो इसमें उन्होंने उस समय के भारत-पाक तनाव के बीच में स्थिति का विश्लेषण किया था। नीतीश ने सोशल मीडिया पर यूट्यूब नोटिस के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा था कि पाकिस्तान की सरकार ने उनके खिलाफ कानूनी शिकायत भी की है। उनकी वीडियो को वहां पर बैन भी कर दिया गया था। इसको उन्होंने बैज ऑफ आनर बताकर कहा था कि इस बैन के बाद उनके चैनल ने कुछ ही घंटों में 7 मिलियन सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा पार कर लिया था।

इंजीनियरिंग छोड़ यूट्यूबर बने नीतीश

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीतीश का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था। उन्होंने रुद्रपुर से स्कूल की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद वो गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री ली। 2013 में उन्होंने एक आईटी कंपनी में नौकरी शुरु की परंतु 2020 में वह नौकरी छोड़कर फुल टाइम यूट्यूबर बन गए।

हालांकि अब बिग बॉस में उनकी एंट्री को लेकर फैंस में कयास भी लगाए जा रहे हैं कि वो घर के अंदर भी वैसे ही तूफान खड़ा करेंगे जैसे कि अपनी वीडियोज के जरिए करते हैं पर अभी वो शो में जाएंगे या फिर नहीं इस पर नीतीश ने कोई भी ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

थाने से 500 मीटर दूर Fitness Center से 36 सेकेंड में AC का आउटडोर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

मुरादनगर: गाजियाबाद के मुरादनगर में चोरों ने महज 36...

शिक्षा मंत्री ने केंद्र के सामने उठाए ये मुद्दे

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में...

Punjab News: जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, देखें वीडियो

पठानकोटः जन्माष्टमी का त्योहार जहां आज पूरे देश में...

Social Media पर हुए विवाद को लेकर भिड़ें 2 पक्ष, चली गोलियां और पत्थर, 4 घायल, देखें वीडियो

हापुड़: कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बदनौली में नई...

Punjab News: सास के निधन पर बहुओं ने पेश की नई मिसाल, देखें वीडियो

लुधियानाः गांव प्रताप सिंह वाला में सास की मौत...

थाने से 500 मीटर दूर Fitness Center से 36 सेकेंड में AC का आउटडोर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

मुरादनगर: गाजियाबाद के मुरादनगर में चोरों ने महज 36 सेकेंड में फिटनेस सेंटर के बाहर लगा एसी का आउटडोर...

शिक्षा मंत्री ने केंद्र के सामने उठाए ये मुद्दे

शिमला: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में कैल्शियम अमोनियम नाइट्रेट (कैन) उर्वरक की उपलब्धता न होने के...

Punjab News: जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह, देखें वीडियो

पठानकोटः जन्माष्टमी का त्योहार जहां आज पूरे देश में बड़े ही हर्षो उल्लास से मनाया जा रहा है। वहीं...

Social Media पर हुए विवाद को लेकर भिड़ें 2 पक्ष, चली गोलियां और पत्थर, 4 घायल, देखें वीडियो

हापुड़: कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बदनौली में नई उम्र के लड़कों के बीच सोशल मीडिया पर कमेंट और...