National5600 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 शातिर गिरफ्तार, बना रखी...

5600 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 शातिर गिरफ्तार, बना रखी थीं 76 फर्जी कंपनियां, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुरः चमनगंज और बेकनगंज के दो शातिर अपराधियों ने ठगी का ऐसा मकड़जाल बुना कि 5600 करोड़ रुपये की बड़ी ठगी कर डाली। वहीं पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल ठगी का पर्दाफाश करते हुए दोनों आरोपियों को हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। साइबर क्राइम टीम ने इस रैकेट के सरगना बेकनगंज के तलाक महल निवासी शाहवेज वारिस को हैदराबाद में ट्रेस किया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद उसे 48 घंटे के अंदर कानपुर लाया गया। उसकी निशानदेही पर ही दूसरा आरोपी चमनगंज निवासी सलमान भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।

जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी ऑनलाइन गेमिंग, आईपीएल में सट्टा, शेयर मार्केट में निवेश का लालच और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों से ठगी करते थे। कम समय में पैसा कई गुना करने का झांसा देकर लोगों से उनके बैंक खातों में रकम मंगवाई जाती थी। ठगी की रकम को ठिकाने लगाने के लिए आरोपियों ने 76 फर्जी कंपनियां बना रखी थीं। इन फर्मों के नाम पर खोले गए बैंक अकाउंट्स के जरिए पैसों को इधर-उधर घुमाया जाता था।

पुलिस के मुताबिक नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दोनों के खिलाफ कुल 86 शिकायतें दर्ज हैं। अकेले शाहवेज वारिस के 11 बैंक खातों में 170 करोड़ रुपये की ठगी की शिकायतें हैं, जबकि सलमान के 2 खातों पर 16 करोड़ से ज्यादा के फ्रॉड की 32 शिकायतें मिली है। जांच में ये भी सामने आया कि शाहवेज के खिलाफ 18 अगस्त को केस दर्ज हुआ तो वह लुकआउट नोटिस जारी होने से पहले ही दुबई फरार हो गया था।

वह 21 अगस्त को लौटा और 24 अगस्त को फिर लुकआउट नोटिस जारी हुआ तो 25 अगस्त को दोबारा दुबई भाग गया। परसों जब वह हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरा तो वहीं से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले इस गैंग के दो अन्य सदस्य जाजमऊ का चांद सिद्दीकी और बेकनगंज का अमान खान 24 अगस्त को पकड़े जा चुके हैं। उनके खातों में भी 33.82 करोड़ और 559 करोड़ के लेनदेन मिले थे। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के दुबई कनेक्शन और अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

5.2 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

नई दिल्लीः अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 5.2 की...

Anushka Sharma और Virat Kohli कृष्णा दास के लाइव कॉन्सर्ट में दिखे झूमते, देखें वीडियो

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने...

महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं पीढ़ियों तक राष्ट्र को संवारती रहेंगी : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती...

Punjab News: रेलवे लाइन पर विस्फोट के मामले NIA का एक्शन, 6 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

मोहालीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 6 कर्मचारियों गुरजिंदर...

होटल के कमरे में घुसते ही धड़ाम से गिरी बैंक मैनेजर की पत्नी, मौत, देखें CCTV

झांसीः यूपी के झांसी स्थित ऋषभ होटल में 28...

5.2 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

नई दिल्लीः अफगानिस्तान के हिंदुकुश क्षेत्र में 5.2 की तीव्रता से भूकंप आया है। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर की रिपोर्ट...

Anushka Sharma और Virat Kohli कृष्णा दास के लाइव कॉन्सर्ट में दिखे झूमते, देखें वीडियो

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने रविवार रात अमेरिकी सिंगर कृष्णा दास के लाइव कीर्तन में...

महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं पीढ़ियों तक राष्ट्र को संवारती रहेंगी : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महर्षि के...

Punjab News: रेलवे लाइन पर विस्फोट के मामले NIA का एक्शन, 6 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

मोहालीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 6 कर्मचारियों गुरजिंदर सिंह उर्फ बेअंत बाबा, सतनाम सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ खालसा,...