Nationalहोटल के कमरे में घुसते ही धड़ाम से गिरी बैंक मैनेजर की...

होटल के कमरे में घुसते ही धड़ाम से गिरी बैंक मैनेजर की पत्नी, मौत, देखें CCTV

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झांसीः यूपी के झांसी स्थित ऋषभ होटल में 28 वर्षीय मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता रामजी लाल ने बैंक मैनेजर पति नीलेश पर हत्या का आरोप लगाया है। ये घटना 24 अक्टूबर को सामने आई, जब मृतका अपने पति के साथ होटल के कमरे में ठहरी थी। पति के अनुसार वह अचानक गिर गई थी, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

सोशल मीडिया पर 47 सेकंड का एक सीसीटीवी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लोग होटल की गैलरी से कमरे की ओर जा रहे हैं, जिसके बाद दो लोग कमरे में घुसते हैं और पीछे से युवती भी जाती है, तभी वह कमरे के दरवाजे के बाहर अचानक पीछे की ओर गिर जाती है।

बताया जा रहा है कि इसके बाद आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरा मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ऋषभ होटल का बताया जा रहा है।

मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 29 जून को मध्य प्रदेश के विदिशा निवासी नीलेश के साथ हुई थी। शादी के बाद बेटी ने बताया था कि नीलेश पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी इंदौर में रहती है। इसी बात को लेकर दामाद अक्सर बेटी को परेशान करता था और ताने देता था। पिता का आरोप है कि दामाद ने उनकी बेटी का मुंह पकड़कर दीवार में मारा, जिससे उसके सिर में चोट आई और उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह ने मामले की जानकारी देते बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला जिला अस्पताल में मृत अवस्था में लाई गई है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत जिला अस्पताल पहुंची, जहां मृतका का पति भी मौजूद था। पूछताछ में पति ने बताया कि वे दोनों ऋषभ होटल के कमरा नंबर 212 में रुके हुए थे और सुबह चेकआउट के दौरान अचानक उसकी पत्नी गिर पड़ी। पुलिस ने होटल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज की जांच की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है और पिता के आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: फायरिंग मामले में परिवार से मिले DGP, इंसाफ दिलाने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी मोगाः अंगदपुरा मोहल्ले...

कोर्ट में पेशी से पहले हुआ हादसा, Rahul Gandhi के काफिले की टकराई गाड़ियां, देखें वीडियो

लखनऊ: राहुल गांधी के काफिले के गाड़ियों की आपस...

Punjab News: नवविवाहिता को जहर देने का आरोप, इलाज दौरान तोड़ा दम, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय इलाके में एक नवविवाहित की मौत का...

पत्नी की हत्या कर शव घर में दफनाया, गिरफ्तार

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पत्नी की...

Punjab News: फायरिंग मामले में परिवार से मिले DGP, इंसाफ दिलाने का दिया आश्वासन, देखें वीडियो

5 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी मोगाः अंगदपुरा मोहल्ले में एक दुकान के बाहर बैठे युवकों पर काले रंग...

कोर्ट में पेशी से पहले हुआ हादसा, Rahul Gandhi के काफिले की टकराई गाड़ियां, देखें वीडियो

लखनऊ: राहुल गांधी के काफिले के गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पूर्वांचंल एक्सप्रेस...

Punjab News: नवविवाहिता को जहर देने का आरोप, इलाज दौरान तोड़ा दम, देखें वीडियो

फिरोजपुरः गुरुहरसहाय इलाके में एक नवविवाहित की मौत का मामला सामने आया है। उसके ससुराल वालों पर उसे जहर...

पत्नी की हत्या कर शव घर में दफनाया, गिरफ्तार

चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में पत्नी की हत्या करने और उसका शव अपने ही घर के भीतर...