Girl in a jacket
HomeNationalगीता कॉलोनी में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, जाने वजह

गीता कॉलोनी में दो भाइयों की गोली मारकर हत्या, जाने वजह

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: राजधानी के गीता कॉलोनी इलाके में 2 लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान इरशाद और शाहिद के तौर पर हुई है। इलाके में दुकान में वाइट वॉश करने के दौरान अज्ञात बदमाश ने शाहिद नामक युवक को गोली मार दी थी। जिसके बाद हमलावरों ने उसके भाई इरशाद की भी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

  पुलिस के मुताबिक पूरे हत्याकांड को मृतक के किराएदार ने अंजाम दिया है। आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच कमरा खाली करने को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते हत्या को अंजाम दिया गया। इरशाद और शाहिद परिवार के सदस्यों के साथ रानी गार्डन में रहते थे। शाहिद गत शाम घर के पास अपने दुकान में वाइट वॉशिंग का काम कर रहा था। तभी हमलावर उसे गोली मारकर फरार हो गए थे। जिसके बाद परिजन शाहिद को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने घटना की जानकारी देने के लिए बड़े भाई इरशाद को फोन किया, लेकिन इरशाद ने फोन नहीं उठाया।

जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई तो कुछ पता नहीं चला। कई घंटे की तलाशी के बाद इरशाद के मकान के एक कमरे में लगे ताले को तोड़कर देखा गया तो अंदर इरशाद का शव पड़ा था। इरशाद की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने पता चला कि किराएदार का नाम मुन्ना है और उसका विवाद मकान मालिक से इसलिए चल रहा था कि, क्योंकि वह किराए का हिस्सा खाली करने को तैयार नहीं था।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -