Girl in a jacket
HomeNationalTruck ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला, 2 की मौके पर...

Truck ने बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचला, 2 की मौके पर मौत, टुकड़ों में बंटे शव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भरतपुरः सेवर में एक ट्रक द्वारा बाइक सवार 3 दोस्तों को कुचलने का मामला सामने आया है। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। मृतक उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले थे। घायल फिरोजाबाद का रहने वाला है। तीनों भरतपुर शहर में शादी समारोह में जा रहे थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते सेवर थाना के एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि नीशू कटारा (27) निवासी सिकंदरा (आगरा), आकाश चौधरी (27) निवासी सिकंदरा (आगरा) और विनीत (23) निवासी फिरोजाबाद एक ही बाइक पर भरतपुर की ब्रज नगर कॉलोनी में शादी-समारोह में जा रहे थे। मंगलवार रात करीब 10 बजे जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर बहनेरा के पास उनकी बाइक की ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में नीशू कटारा और आकाश चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि शवों के हाथ-पैर तक कटकर अलग हो गए। बताया जा रहा है कि तीनों ने ही हेलमेट नहीं लगाया था।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने बताया कि चारों ओर खून बिखरा हुआ था। बाइक भी कई मीटर दूर थी। घायल को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उसका पैर कटकर अलग हो गया है। वहीं, आरोपी ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने रात को ही हिरासत में ले लिया है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -