Girl in a jacket
HomeNationalपत्नी के Torture से परेशान Manager ने की आत्महत्या, Suicide Note में...

पत्नी के Torture से परेशान Manager ने की आत्महत्या, Suicide Note में सुनाई दर्द भरी दास्तां

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जयपुरः पत्नी के टॉर्चर से परेशान होकर पति द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है।विवेक कुमार वर्मा (34) ने जामडोली के महावीर नगर स्थित घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की। वह विद्याधर नगर स्थित एक सोलर कंपनी में मैनेजर की पोस्ट पर था। उसने आत्महत्या से 20 दिन पहले अपने मोबाइल के नोट्स में 18 पॉइंट में सुसाइड नोट लिखा था। इसमें पत्नी और साले (पत्नी के भाई) पर परेशान करने की धमकी देने का आरोप है।

उसने सुसाइड नोट में लिखा था- ‘पत्नी, उसका भाई मिलकर मुझे मार देंगे, इसलिए मेरा मरना जरूरी था… ये मुझे जीने नहीं दे रहे… मुझे खून के आंसू रुलाए…।’ सुसाइड नोट में उसने दोनों को सख्त सजा देने के लिए भी कहा। परिवार के लोगों ने अब उसके मोबाइल में मिले सुसाइड नोट के आधार पर 6 मई को जामडोली थाने में मामला दर्ज कराया। भाई शिव कुमार वर्मा ने पुलिस को मोबाइल का पासवर्ड अब मिलने पर विवेक की पत्नी, उसके भाई, बहन और जीजा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है। विवेक की मई 2025 में दौसा निवासी युवती से शादी हुई थी।

पुलिस ने बताया कि गंगापुर सिटी (सवाई माधोपुर) निवासी विवेक जामडोली के महावीर नगर स्थित पैतृक मकान में पत्नी के साथ रहता था। 6 फरवरी की सुबह ऑफिस जाने के लिए उसने स्कूटी घर के बाहर खड़ी कर दी थी। इसके बाद अपने कमरे में बिजली के वायर से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। सुबह करीब 9:30 बजे भतीजी के घर आने पर सुसाइड का पता चला। सुसाइड की सूचना पर जामडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने फंदे से शव को उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया था।

विवेक ने अपने मोबाइल में नोट्स में 17 जनवरी 2026 की रात को सुसाइड नोट लिखा था। 18 पॉइंट में लिखे सुसाइड नोट में 8 पॉइंट में पत्नी के धमकी देने, परेशान करने का जिक्र था। वहीं 10 पॉइंट में परिजनों और ऑफिस स्टाफ के बारे में जानकारी लिखी। युवक ने सुसाइड नोट में परिजनों और ऑफिस के लोगों के बारे में भी लिखा था। इसमें उसने लिखा कि मैं ऑफिस की तरफ से परेशान नहीं हूं, यहां बिल्कुल परिवार जैसा माहौल मिला। मेरे बॉस अच्छे इंसान हैं, उन्होंने मेरा बहुत साथ दिया। मैंने अपने परिवार के साथ बहुत अच्छी जिंदगी जी है।

भाई शिव कुमार वर्मा ने जामडोली थाने में मामला दर्ज करवाकर आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही विवेक को पत्नी के किसी व्यक्ति के साथ बात करने का पता चल गया था। मोबाइल चेक करने पर उसका शक पूरी तरह यकीन में बदल गया। पूछने पर पत्नी उससे झगड़ा कर दूसरे कमरे में गेट बंद कर रहने लगी। परिवार के समझाने पर पत्नी ने लिखकर दिया कि आगे से दूसरे व्यक्ति से बात नहीं करूंगी। इसके बाद भी दूसरे व्यक्ति से बातचीत चालू रखी। शिव कुमार वर्मा ने बताया- भाई विवेक को उसकी पत्नी मरने-मारने की धमकियां देकर टॉर्चर करती थी। उसका साला भी आए दिन कॉल कर धमकाता था। इसी से परेशान होकर उसने सुसाइड कर ली। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -