जालंधर, ENS: भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आज पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता की सिक्योरिटी की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई।इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता हैकि भारी संख्या में कार्यकर्ता और नेता पुलिस कमिशनर दफ्तर के अंदर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं और नेताओं को अंदर जाने से पुलिस द्वारा रोका जा रहा है। दफ्तर में माहौल इस कदर गरमा गया कि भाजपा नेता की सिक्योरिटी की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि नेता की सिक्योरिटी और सुशील शर्मा द्वारा अंदर जाने की कोशिश की जा रही है। इस दौरान पुलिस द्वारा उन्हें बाहर निकाला गया।
