लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां, वीरवार दोपहर के समय पॉश इलाके में एक निजी बैंक की महिला रिलेशनशिप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला के पति ने गोली मारकर हत्या की है।
जांच में जुटी पुलिस टीम
महिला को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही सीनियर अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं।

हत्या से पहले लगाया व्हाट्सएप स्टेटस
पत्नी की हत्या से पहले पति ने अपने मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप स्टेटस लगा जानकारी दी थी। जिसमें लिखा था मेरी पत्नी ने मुझसे चीट किया है। इसक कारण मैंने उसकी हत्या की है। इसके साथ उसने लिखा कि वह अब अपनी बहन को भी मार डालेगा। इसके बाद मैं खुद आत्महत्या कर लूंगा। जिसके बाद उसने बहन की हत्या कर दी और खुद भी सुसाइड कर लिया।
बैंक के बाहर बुलाकर मारी गोली
जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने मृतका दिव्या मिश्रा को बैंक से बाहर बुलाया। यहां दोनों के बीच थोड़ी देर तक बात हुई। इसके बाद आरोपी ने महिला को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है। हालांकि, शहर के पॉश इलाके में हत्या से हड़कंप मचा हुआ है।
पारिवारिक कलह बना हत्या का वजह
मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने यह कदम उठाया। वह पहले अपनी पत्नी के पास पहुंचा और कुछ बातचीत की। जब बात नहीं बनी तो उसने पहले पत्नी फिर बहन को गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली।

